{"_id":"677fee315032e280eb0c6563","slug":"video-heavy-vehicular-traffic-hinduari-mirzapur-road-stopped-due-preparations-for-maha-kumbh","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महाकुंभ की तैयारी की तैयारी को लेकर हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महाकुंभ की तैयारी की तैयारी को लेकर हिंदुआरी-मिर्जापुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद
तीन दिन बाद शुरू हो रहे महाकुंभ मेले को लेकर जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दस जनवरी से सोनभद्र से मिर्जापुर और प्रयागराज जाने वाले सभी भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। यह वाहन अब हिंदुआरी से अहरौरा, नरायनपुर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। यह डायवर्जन 16 जनवरी तक लागू रहेगा। इसी अन्य प्रमुख स्नान तिथियों पर भी रूट डायवर्ट रहेगा। महाकुंभ का पहला स्नान पौष पूर्णिमा पर 13 जनवरी को है। इसके लिए श्रद्धालुओं के प्रयागराज जाने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मप्र से प्रयागराज पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सड़क मार्ग से सोनभद्र होकर ही जाना होगा। सामान्य दिनों में प्रयागराज जाने के लिए वाहनों को हिंदुआरी से ही मुड़ना होता है। यह वाहन राजगढ़, मिर्जापुर होते हुए प्रयागराज की ओर जाते हैं। महाकुंभ में इस रूट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। सभी तरह के भारी वाहन 10 जनवरी से हिंदुआरी से सीधे सुकृत, अहरौरा, नरायनपुर होते हुए आगे रवाना होंगे। यह डायवर्जन 16 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसी तरह 29 जनवरी को मौनी अमावस्या और तीन फरवरी को बसंत पंचमी पर स्नान के लिए भी 26 जनवरी से पांच फरवरी तक यह रूट डायवर्जन प्रभावी रहेगा। माघी पूर्णिमा पर 12 फरवरी के स्नान के लिए 9 से 15 फरवरी और महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान के लिए 23 से 28 फरवरी तक रूट डायवर्ट किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।