{"_id":"6af3fc9f9fc5e146850b5009","slug":"polestar-formula-2030-concept-future-polestar-2-and-7-get-bold-new-design-preview-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटें खुद लेंगी बॉडी का आकार, स्टीयरिंग भी बदलेंगे: पोलस्टार ने दिखाई नई तकनीक, कैसी होगी कंपनी की यह कार?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
सीटें खुद लेंगी बॉडी का आकार, स्टीयरिंग भी बदलेंगे: पोलस्टार ने दिखाई नई तकनीक, कैसी होगी कंपनी की यह कार?
Wed, 11 Nov 2026 10:57 AM IST
जागृति शुक्ला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:57 AM IST
सार
- पोलस्टार ने फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट दिखाया है।
- नई डिजाइन भाषा की मिली झलक देखने को मिली।
- सीटों में इन्फ्लेटेबल बोलस्टर्स होंगे।
- तीन ड्राइविंग मोड मिलेंगे कॉन्सेप्ट में।
विज्ञापन
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट
- फोटो : polestar
विस्तार
इलेक्ट्रिक कार निर्माता पोलस्टार ने अपनी भविष्य की कारों की झलक दुनिया के सामने पेश कर दी है। कंपनी ने फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट कार से पर्दा उठा दिया है। अपने खास डिजाइन, इन्फ्लेटेबल सीट बोलस्टर्स और कस्टमाइज किए जा सकने वाले फिजिकल कंटाेल्स की वजह से यह कॉन्सेप्ट काफी चर्चा में है। हालांकि कंपनी इसे प्रोडक्शन में नहीं उतारेगी, लेकिन इसके कई डिजाइन एलिमेंट आने वाली पोलस्टार 2 और पोलस्टार 7 में देखने को मिल सकते हैं। खास बात है कि इसमें ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तीन अलग-अलग मोड और जरूरत के हिसाब से बदलने वाला केबिन भी दिया गया है।
पोलस्टार फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट का डिजाइन कैसा है?
कंपनी ने इसे पोलस्टार 4 के मीडिया ड्राइव में पेश किया है। यह चार दरवाजों वाली कॉन्सेप्ट कार है, जिसमें पीछे की तरफ हैच दिया गया है। साथ ही इसका डिजाइन भी काफी हद तक पोलस्टार की मौजूदा डिजाइन पहचान से मेल खाता है। इसमें कंपनी की सिग्नेचर ड्यूल-ब्लेड हेडलाइट्स और मिनिमलिस्टिक डिजाइन देखने को मिलता है।
हालांकि, इसका लो-स्लंग प्रोफाइल और पीछे की तरफ उभरे हुए फेंडर्स इसे ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक लुक देते हैं। कार का पूरा सिल्हूट परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
कोच डोर और ग्लास रूफ बनाते हैं इसे खास
UFO जैसा है कार का पिछला हिस्सा
पोलस्टार ने फॉर्मूला 2030 कॉन्सेप्ट के पिछले हिस्से को UFO-एस्क यानी उड़नतश्तरी जैसा बताया है। कंपनी के पुराने मॉडल्स में पीछे की तरफ नीचे की ओर झुकने वाली लंबी लाइट बार देखने को मिलती है। लेकिन इस कॉन्सेप्ट में ऐसा नहीं है।
इसमें लाइटिंग को ज्यादा सिंपल और सूक्ष्म रखा गया है। ट्रंक के नीचे सिर्फ दो पतली टेललाइट्स दी गई हैं, जो इसके पिछले हिस्से को अलग पहचान देती हैं।

- कॉन्सेप्ट कार में कोच डोर्स दिए गए हैं, जिनकी वजह से बी-पिलर की जरूरत खत्म हो जाती है। वहीं, ए-पिलर को भी छिपाया गया है। इससे विंडशील्ड और खिड़कियों को रैप-अराउंड इफेक्ट मिलता है।
- इसमें एक सिंगल विंडशील्ड वाइपर दिया गया है। कार की छत पारंपरिक रूफ की जगह पूरी तरह ग्लास की है। इसके अलावा ट्रंक में बड़ी खिड़की दी गई है। यह डिजाइन पोलस्टार की उन कुछ दूसरी कारों से अलग है, जिनके पिछले हिस्से में खिड़की नहीं दी जाती।
- कंपनी के अनुसार, इसकी एक और खात बात है कि ट्रंक का फ्लोर भी पारदर्शी रखा गया है। इसके नीचे रेसिंग से प्रेरित ओह्लिन्स डैंपर्स दिखाई देते हैं।