Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
Emergency services at the medical college rely on junior doctors; surgeries under the Ayushman scheme have come to a halt
{"_id":"6aeb16f510990fb83403aa80","slug":"video-emergency-services-at-the-medical-college-rely-on-junior-doctors-surgeries-under-the-ayushman-scheme-have-come-to-a-halt-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के भरोसे इमरजेंसी, आयुष्मान से ऑपरेशन ठप;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों के भरोसे इमरजेंसी, आयुष्मान से ऑपरेशन ठप;video
सोनभद्र। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के उपचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आ रही दिक्कतों के विरोध में मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने इमरजेंसी सेवा जूनियर डॉक्टरों के सहारे चलाने, आयुष्मान योजना के तहत ऑपरेशन बंद होने, लिफ्ट का संचालन बाधित रहने और जांच रिपोर्ट मिलने में देरी पर नाराजगी जताई। अल्ट्रासाउंड की समस्या और आईसीयू की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानाचार्य आईजेन भट्टाचार्य को 12 सूत्री ज्ञापन सौंपकर जल्द व्यवस्था सुधारने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
15 दिन बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्टी के जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी मरीज उपचार कराने आते हैं। यहां ट्रामा सेंटर जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए बड़ी संख्या में दुर्घटना के मरीज भी पहुंचते हैं। इसके बावजूद परिसर और वार्डों में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। इमरजेंसी सेवा जूनियर डॉक्टरों के सहारे संचालित हो रही है। वार्डों में लगे बल्ब और पंखे खराब हैं। आईसीयू की स्थिति भी ठीक नहीं है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर 16 अक्तूबर को भी प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय 10 दिन के भीतर अधिकांश मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
लिफ्ट, जांच और आयुष्मान योजना का उठाया मुद्दा
आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिसर, वार्डों और शौचालयों में नियमित सफाई कराने, सभी बेड के नीचे डस्टबिन रखने और सफाई में लापरवाही बरतने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बिजली गुल होने पर लिफ्ट बंद हो जाने की समस्या दूर करने और बैकअप व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
इसके अलावा वार्डों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने, आयुष्मान कार्ड योजना के तहत मरीजों का ऑपरेशन दोबारा शुरू कराने, इमरजेंसी में दिन और रात दोनों समय अनुभवी डॉक्टर की मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग उठाई गई। भर्ती मरीजों की ब्लड जांच रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में सभी तरह की जांच और दवाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की गई।
उखड़ती सांसों को संभालने वाला आईसीयू खुद बीमार!
प्रदर्शनकारियों ने आईसीयू की व्यवस्था पर विशेष नाराजगी जताई। उनका कहना था कि बिजली गुल होने से भर्ती मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। आईसीयू में एसी की व्यवस्था पहले से खराब है। ऐसे में मरीजों को जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।
उन्होंने आईसीयू और इमरजेंसी के गेट आमने-सामने खुले रहने से संक्रमण का खतरा भी जताया। प्रदर्शनकारियों का दावा था कि अस्पताल में जनरेटर उपलब्ध होने के बावजूद उसका इस्तेमाल नहीं किया जाता। उद्घाटन के बाद से बंद पड़े डिजिटल एक्सरे का मुद्दा भी उठाया गया।
जल्द शुरू होगा डिजिटल एक्सरे: प्रधानाचार्य
जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा कि 16 अक्तूबर को मांगपत्र सौंपने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट समय से नहीं मिल रही है। डॉक्टरों की कमी और अल्ट्रासाउंड में परेशानी बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो बेमियादी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य आईजेन भट्टाचार्य ने कहा कि उन्हें यहां आए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। अस्पताल की खामियां दूर करने और सुविधाओं का विस्तार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन दो-तीन दिन में शुरू करा दिया जाएगा। आयुष्मान योजना के तहत बंद पड़े ऑपरेशन की समस्या दूर करने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल राव, जिला प्रभारी एडवोकेट रविशंकर, जिला उपाध्यक्ष डॉ. ऋषि राज, विधानसभा अध्यक्ष दुद्धी अमरेश, विधानसभा अध्यक्ष घोरावल कमलेश कुमार, जिला महामंत्री अरुण कुमार, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, दिनेश मास्टर, सुरेंद्र जाटव, अशोक कुमार, गंगासागर, रोशन राव, सुनील कुमार एडवोकेट, आरती पटेल और केवल दादा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।