{"_id":"6aeaabb4df343992560e488e","slug":"video-matour-bridge-construction-traffic-jam-kangra-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: मटौर पुल पर निर्माण कार्य से कांगड़ा में लगा लंबा जाम, सुबह से सड़कों पर फंसे रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: मटौर पुल पर निर्माण कार्य से कांगड़ा में लगा लंबा जाम, सुबह से सड़कों पर फंसे रहे लोग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:21 AM IST
Link Copied
मटौर पुल पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते बुधवार सुबह कांगड़ा में यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। जमानाबाद रोड सहित कांगड़ा को जोड़ने वाले विभिन्न संपर्क मार्गों पर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जमानाबाद, अब्दुल्लापुर और बल्ला की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
दरअसल, प्रशासन की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी कर रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक मटौर पुल पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी संपर्क मार्गों पर यातायात सामान्य नहीं हो पाया।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब पांच बजे से ही विभिन्न मार्गों पर वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश में लोग घंटों सड़कों पर परेशान होते रहे।
इस जाम का सबसे ज्यादा असर नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और जरूरी कामों से घरों से निकले लोगों पर पड़ा। सुबह के समय यातायात बाधित होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।
वाहन चालकों ने प्रशासन की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुल पर यातायात बंद करने से पहले वैकल्पिक मार्गों पर उचित इंतजाम किए जाने चाहिए थे। यदि पहले से बेहतर ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया होता तो लोगों को सुबह-सुबह घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ता।
समाचार लिखे जाने तक संपर्क मार्गों पर जाम की स्थिति बनी हुई थी और लोगों को यातायात सामान्य होने का इंतजार था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।