{"_id":"6aeaabae97cad26b4d01474f","slug":"video-wild-elephants-enter-bahral-from-uttarakhand-paonta-sahib-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचे दो जंगली हाथी, रात को यमुना नदी पार कर बहराल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड से हिमाचल पहुंचे दो जंगली हाथी, रात को यमुना नदी पार कर बहराल में किया प्रवेश
Ankesh Dogra
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:22 AM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार जारी है। मंगलवार रात दो जंगली हाथियों ने यमुना नदी पार कर उत्तराखंड से हिमाचल प्रदेश के बहराल क्षेत्र में प्रवेश किया। दोनों हाथी रात के समय सड़क से जंगल की तरफ जाते हुए नजर आए।
जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब क्षेत्र के बाता मंडी में रात के समय दो हाथियों की आवाजाही देखी गई। इसके बाद हाथियों ने यमुना नदी पार की और बहराल क्षेत्र में पहुंच गए। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की टीम संबंधित क्षेत्र में निगरानी रख रही है।
पिछले कुछ समय से उत्तराखंड की ओर से लगातार जंगली हाथी पांवटा साहिब क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। इन हाथियों के कारण स्थानीय किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हाथियों की आवाजाही से किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसके अलावा खेतों में लगाई गई फेंसिंग और आम के बागों को भी नुकसान पहुंच रहा है।
डीएफओ पांवटा साहिब वेद प्रकाश शर्मा ने स्थानीय लोगों को हाथियों की मौजूदगी को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से जंगली हाथियों के नजदीक नहीं जाने की अपील की है।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है, ताकि उनकी आवाजाही के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।