{"_id":"6a90591be015182b39098ce5","slug":"video-coal-laden-trailer-overturns-while-trying-to-avoid-bus-two-critically-injured-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बस को बचाने के चक्कर में पलटा कोयला लदा ट्रेलर, दो गंभीर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस को बचाने के चक्कर में पलटा कोयला लदा ट्रेलर, दो गंभीर; VIDEO
चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर रेणुकूट की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर सवारी बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। हादसे में ट्रेलर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल ऑटो रिक्शा से चोपन अस्पताल भेजवाया। घायल चालक शिवद्वार निवासी आशीष कुमार (25) और उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर के पलटने से उसमें लदा कोयला सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। ट्रेलर पलटने के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग वन-वे हो गया, जिससे एक लेन पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।