{"_id":"6a074553fcfe36858c03cf2c","slug":"video-bjp-mahila-morcha-gheraos-mp-residence-in-sonbhadra-2026-05-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा सांसद आवास, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में भाजपा महिला मोर्चा ने घेरा सांसद आवास, VIDEO
चुर्क के मुसही क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण के समर्थन में सांसद आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला आक्रोश कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद आवास का घेराव किया और आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर महिलाओं के अधिकारों का अपमान किया गया है।
मुख्य वक्ता भाजपा जिला महामंत्री शारदा खरवार ने कहा कि महिलाओं ने मुसही बाजार में पैदल मार्च निकालकर सांसद छोटेलाल के आवास तक पहुंचकर उनसे महिला आरक्षण बिल के विरोध का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संसद में लाए गए महिला आरक्षण बिल को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह है और नारी शक्ति ने 33 प्रतिशत आरक्षण हासिल करने का संकल्प लिया है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने महिला अधिकारों और सम्मान के समर्थन में जोरदार आवाज उठाई। जिला उपाध्यक्ष किरण मोहन, मीनू चौबे एवं जिला महामंत्री गुड़िया त्रिपाठी ने कहा कि महिला आरक्षण का लाभ समाज की हर महिला को मिलेगा, लेकिन विपक्षी सांसदों ने इसका विरोध कर महिलाओं के हक के खिलाफ काम किया है। उन्होंने सांसद के इस रुख की निंदा की। कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक अजीत रावत, सभासद ममता गुप्ता, ऋतु अग्रहरि, वंदना चौबे, अंजना सिंह, किरन सिंह, सविता सिंह, संध्या पाण्डेय, माया देवी, अनिता देवी, सुनीता पटेल, राधिका भारती, आशा भारती, रंभा देवी, जगवंती देवी, राधा सिंह, अनिता यादव आदि मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।