{"_id":"6aedf1af0262a6d0ed019582","slug":"video-video-satapara-ma-151-lkha-thapa-sa-jagamagaya-namashharanaeya-ayathhaya-jasa-thakha-chhata-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया नैमिषारण्य, अयोध्या जैसी दिखी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में 1.51 लाख दीपों से जगमगाया नैमिषारण्य, अयोध्या जैसी दिखी छटा
धनतेरस की शाम अष्टम वैकुंठ तीर्थ नैमिषारण्य 1.51 लाख दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। चक्रतीर्थ से मां ललिता देवी मंदिर तक दीपों की अद्भुत छटा ने अयोध्या के दीपोत्सव जैसा नजारा प्रस्तुत किया। भव्य रामोत्सव में करीब 800 कर्मचारियों ने दीप प्रज्ज्वलन की जिम्मेदारी संभाली। जिले के सभी विकासखंडों के कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामकृष्ण भार्गव, राज्यमंत्री गिरीश मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, सीडीओ दीक्षा जोशी, एसडीएम दीपक गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों और संत-महंतों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सनातन ऋषि सत्संग महाआरती सेवा समिति के तत्वावधान में चक्रतीर्थ पर करीब 40 मिनट तक अष्टकोणीय महाआरती हुई। महंत राजनारायण पांडेय के सानिध्य में आचार्यों ने आरती संपन्न कराई।
चक्रतीर्थ, मां ललिता देवी मंदिर और पंचप्रयाग तीर्थ में दीपों से जय श्रीराम, शुभ दीपावली, स्वस्तिक और ओम की आकृतियां सजाई गईं। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने रंगोलियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को उकेरा। प्रमुख मार्गों पर फूलों और भगवा वस्त्रों से सजे स्वागत द्वार भी आकर्षण का केंद्र रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।