{"_id":"6aed9dca7acc19386f0dd474","slug":"video-international-lavi-mela-rampur-traffic-plan-november-11-to-14-2026-11-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, रामपुर में लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, रामपुर में लागू होगा विशेष ट्रैफिक प्लान
Ankesh Dogra
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:58 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 11 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और लोगों को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
इस संबंध में एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने यातायात योजना, पार्किंग व्यवस्था और जाम की आशंका वाले संवेदनशील स्थानों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि लवी मेले के दौरान शिमला की ओर से आने वाले बड़े वाहन वाया वजीर बावड़ी होकर झाकड़ी की ओर जाएंगे। वहीं, किन्नौर की ओर से आने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही झाकड़ी से चाटी और वजीर बावड़ी होकर होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य रामपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में वाहनों का दबाव कम करना है।
बैठक में ब्रौ, चाटी और जगातखाना पंचायतों में लगने वाले जाम के साथ धूल उड़ने की समस्या पर भी चर्चा की गई। इन क्षेत्रों में लोगों को पेश आ रही परेशानियों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की रूपरेखा तैयार की गई। मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान भी तैनात किए जाएंगे।
बैठक में 11 से 14 नवंबर तक मिनी सचिवालय से ब्रौ सड़क पर केवल दोपहिया वाहनों की आवाजाही रखने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इसका उद्देश्य पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी से बचाना है। इसके अलावा सतलुज कैफे से ब्रौ पुल को जोड़ने वाली नवनिर्मित सड़क पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया।
मेले में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो, इसके लिए उपयुक्त पार्किंग स्थलों के चयन पर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। प्रशासन का प्रयास है कि मेले के दौरान बाजार और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित बनी रहे।
बैठक में एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर, तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वरुण शर्मा, सहायक अभियंता अमित गौतम, जल शक्ति विभाग रामपुर के सहायक अभियंता बीरबल मोदी, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिनेश और तरुण शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।