{"_id":"6af179525bfe9a2c01082886","slug":"video-video-satapara-ma-mahal-ka-hataya-ka-aarapa-72-ghata-ma-garafatara-25-hajara-ka-inama-hasatarashatara-thabca-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: सीतापुर में महिला की हत्या का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: सीतापुर में महिला की हत्या का आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर दबोचा
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बगराभारी निवासी रंगीलाल पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, 5 नवंबर को अनीता (35) पत्नी संतराम की हत्या के मामले में रंगीलाल वांछित था। सोमवार को रामपुर कलां पुलिस ने जामनगर-बेधौरा रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस और दो खोखा बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, रंगीलाल रामपुर कलां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसका हिस्ट्रीशीट नंबर 398A है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, आबकारी तथा आर्म्स एक्ट समेत करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और सीओ सिधौली वेद प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष लल्ला गोस्वामी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।