Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two criminals accused of robbing bullion trader were arrested in police encounter in Sitapur

सीतापुर: पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश गिरफ्तार, सराफा व्यापारी से लूट के आरोप में थे फरार

Tue, 10 Nov 2026 10:27 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 10:27 AM IST
सार

सीतापुर में सराफा व्यापारी के साथ हुई लूट का पुलिस ने 72 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों इरफान और दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
Two criminals accused of robbing bullion trader were arrested in police encounter in Sitapur
पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के इनामिया दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में संदना थाना क्षेत्र में सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 72 घंटे के भीतर दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरफान पुत्र इसहाक निवासी गोला गोकरणनाथ और दीपक सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी अहमदनगर, जनपद लखीमपुर खीरी के रूप में हुई है। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीती 6 नवंबर को संदना थाना क्षेत्र के मंझारी चौराहे पर सराफा व्यापारी विमलेश रस्तोगी के साथ लूट की घटना हुई थी। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी अंकुर अग्रवाल ने पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। अब 10 नवंबर को पुलिस एवं एसओजी टीम ने गणेशपुर सरकारी ट्यूबवेल तिराहे के पास घेराबंदी की। यहां मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

लूट का माल और अवैध असलहे बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से करीब 25 ग्राम सोने के आभूषण, लूट के 31 हजार रुपये नकद, बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल, दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि लूटे गए सोने के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed