{"_id":"69c93f399eed295b5a086137","slug":"video-video-nagana-sasatha-catharashakhara-aajatha-bl-utatara-parathasha-sarakara-dara-haii-ha-isale-pacayata-canava-tal-raha-2026-03-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले, उत्तर प्रदेश सरकार डरी हुई है इसलिए पंचायत चुनाव टाल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद बोले, उत्तर प्रदेश सरकार डरी हुई है इसलिए पंचायत चुनाव टाल रही
आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्र शेखर रावण ने कहा कि ईरान बहादुरी से लड़ रहा है। अपने लोगों की रक्षा कर रहा है, मैं वहां के लोगों को बधाई देता हूं जिस तरह से खड़े हैं वो अपने देश के लिए। रावण ने कहा कि खामनेई की शतादत को सलाम करता हूं। लखीमपुर में रैली करने के बाद वापस लौटते समय रविवार की शाम शहर के प्रेमनगर में चंद्र शेखर रावण पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत में सैन्य अभ्यास में भाग लेकर वापस जा रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका के हमले पर प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं, यह उन्हीं से पूछिए। रावण ने यूजीसी को लेकर कहा कि यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हमारे बच्चों में डर है, हमारी जिम्मेदारी है कि उनकी लड़ाई लड़ें।
यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उतर प्रदेश में चल रहे गुंडाराज से जनता निजात चाहती है। बुलडोजर चल रहे हैं, एनकांउटर हो रहे हैं। भाजपा के नेता भी कह रहे कि 90 फीसदी एनकांउटर फेक हैं। मस्जिदें तोड़ी जा रही हैं, आरक्षण खत्म किया जा रहा है। महंगाई ने कमर तोड़ दी है। फेल फॉरेन पॉलिसी की वजह से सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। ढोंगी सरकार ने निर्दोषों को जेल में डाल दिया है।
उन्होंने कहा कि यूपी सरकार डरी है इसलिए पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। रावण ने कहा कि हम पिछले छह महीने से 2027 को लेकर कार्यक्रम कर रहे हैं। पहले 18 मंडलों में जनसम्मेलन किए। अब रैली कर रहे हैं, आज आठवीं रैली थी। लखीमपुर में शानदार रैली हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।