{"_id":"6aa056bf36ea38ad3a0cf2a4","slug":"youth-dies-at-private-hospital-family-creates-a-ruckus-sitapur-news-c-102-1-slko1053-163480-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: निजी अस्पताल में युवक की माैत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: निजी अस्पताल में युवक की माैत, परिजनों ने किया हंगामा
Wed, 09 Sep 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
जांच करते अधिकारी
महमूदाबाद। सिधौली मार्ग स्थित लोहिया हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह बुखार पीड़ित युवक महेश (45) की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
कलुवापुर निवासी महेश को बुखार आने पर परिजनों ने सोमवार को लोहिया हास्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि रात में महेश की हालत बिगड़ती गई। आरोप है कि इसी दौरान किसी अप्रशिक्षित चिकित्सक ने महेश को गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई राज बहादुर ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने महमूदाबाद एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी और सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा को जांच के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। निरीक्षण भी किया गया है।