फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Attempted Kidnapping in Jaipur Using Mercedes Car; Fake Pistol and Knife Recovered

जयपुर: सेंट्रल पार्क से CA का अपहरण! जबरन मर्सिडीज में डाला, फिर ऐसे बच गई जान

Thu, 10 Sep 2026 02:14 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

जयपुर के सेंट्रल पार्क के पास से सीए का अपहरण करने के बाद जब गाड़ी आमेर पहुंची तो वहां कार का दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार से भागने की कोशिश नाकाम हुई। इससे सीए की जान बच गई। 
 

विज्ञापन
Attempted Kidnapping in Jaipur Using Mercedes Car; Fake Pistol and Knife Recovered
जयपुर में मर्सिडीज से युवक के अपहरण का प्रयास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी जयपुर में लग्जरी मर्सिडीज कार से एक युवक के अपहरण के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना सुबह अशोक नगर थाना क्षेत्र के सेंट्रल पार्क इलाके की बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि दो युवकों ने उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। इसके बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार मर्सिडीज कार से मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


दिल्ली रोड पर बाइक को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि मर्सिडीज कुछ देर बाद आमेर इलाके में दिल्ली रोड पर पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बावजूद कार की रफ्तार नहीं रुकी। करीब सुबह 8 बजे दिल्ली रोड पर पीली की तलाई कट के पास कार अनियंत्रित होकर कच्चे नाले में जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही उसमें सवार दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

मर्सिडीज से नकली पिस्टल और चाकू बरामद

हादसे की सूचना मिलते ही आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राजेंद्र गोदारा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त मर्सिडीज की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के अंदर से नकली पिस्टल और चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने मर्सिडीज को कब्जे में ले लिया है और फरार दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मर्सिडीज किस दिशा से आई थी और उसमें सवार दोनों आरोपी कौन थे। पीड़ित के मुताबिक, कार में दो आरोपी सवार थे।

पीड़ित थाने पहुंचा, अपहरण के प्रयास की शिकायत

इधर, कथित अपहरण के प्रयास को लेकर पीड़ित अशोक नगर थाने में मामला दर्ज कराने पहुंचा है। पुलिस पीड़ित के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी युवक को कथित तौर पर क्यों और कहां ले जाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed