{"_id":"6aa054c86cc12fc80e0b6bb7","slug":"motorcyclist-injured-after-collision-with-roadways-bus-sitapur-news-c-102-1-slko1037-163521-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार घायल
Wed, 09 Sep 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद बस
महमूदाबाद। बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर सरैया चौराहे के पास मंगलवार को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित धर्मकांटे में जा घुसी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल है।
रामाभारी निवासी मस्तूर अहमद (58) बाइक से महमूदाबाद से बिसवां की ओर जा रहे थे। सरैया चौराहे से पहले धर्मकांटे के पास उन्होंने रुकने का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आ रही सीतापुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना पर सरैया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी पहला पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।