{"_id":"6aa055d18a2f0d11f50f1b00","slug":"cowshed-in-a-state-of-neglect-block-pramukhs-representative-stages-a-sit-in-protest-sitapur-news-c-102-1-stp1003-163484-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गोशाला में बदहाली, धरने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गोशाला में बदहाली, धरने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि
Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
धरने पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि
सकरन। गोशाला में अनियमितता व खुले में पड़े गोवंशों के शव देख भड़के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंगलवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किए जाने तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग की। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बगहाढाक में संचालित अस्थायी गोआश्रय स्थल का मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया।
निरीक्षण में कई पशु गंभीर बीमारी से ग्रसित मिले तथा चारे की समुचित व्यवस्था नहीं दिखी। उन्होंने बताया कि गोशाला परिसर में गंदगी मिली तथा मौके पर हरा चारा नहीं पाया गया। भूसा भी कम मात्रा में मिला। पांच गोवंशों के शव गोशाला में ही खुले में पड़े मिले।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व यह गोशाला एक निजी एनजीओ शिव ग्राम उद्योग विकास समिति को हैंडओवर किया गया था तब से एनजीओ इसका संचालन कर रहा है।
वहीं सूचना पर बीडीओ मौके पर पहुंचे और संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता ने बताया कि संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाने के लिए बिसवां कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
वहीं धरने पर बैठे ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि जब तक प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी तब तक धरना समाप्त नहीं होगा।