फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़पति ससुर का कत्ल: 3 माह, 300 बार बात और चैट, कत्ल से एक दिन पहले खरीदा नया सिम; बहू की कहानी में ट्विस्ट

Thu, 10 Sep 2026 01:52 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 10 Sep 2026 01:52 PM IST
सार

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नए खुलासे हुए हैं। दंपती ने सुपारी किलर से तीन माह में 300 बार बात की थी। हत्या वाले दिन सुपारी किलर से 14 बार बातचीत हुई थी। बहू शालू से तीन माह से बात चल रही थी। आरोपियों ने चैट डिलीट कर दी थी। पुलिस ने डिलीट चैट रिकवर कर ली हैं। कानपुर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की  उनके घर में शनिवार देर रात चाकू से गोदकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मामले में उनका पूर्व नौकर और उसका साथी गिरफ्तार हुए तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने साजिशकर्ता बहू को भी जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
KANPUR father-in-law murder Bought new SIM card day before murder daughter-in-law used to chat with servant
kanpur murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कानपुर के रतन ऑर्बिट निवासी दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस की जांच में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। हत्याकांड से एक दिन पहले सुपारी किलर विशाल गौतम के नाम पर नया सिम एक्टिवेट होने की जानकारी मिली है। ये नया नंबर भी सुब्रत और शालू के पास था। ऐसे में आशंका है कि विनीत की बहू शालू ही नहीं बल्कि उनका दूसरा करीबी भी हत्याकांड में शामिल है।


वहीं, पुलिस टीम के हाथ शालू और विशाल गौतम के बीच व्हाट्सएप पर की गईं कुछ चैट मिली हैं। कुछ चैट आरोपियों ने डिलीट भी कर दी हैं। इनमें शालू हत्यारोपी विशाल की तारीफों के पुल बांधती नजर आई। पुलिस का मानना है कि इन्हीं बातों से शालू ने विशाल को ससुर की हत्या के लिए राजी कर लिया था।
KANPUR father-in-law murder Bought new SIM card day before murder daughter-in-law used to chat with servant
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, रिकवर हुईं चैट में सामने आया है कि शालू और हत्यारोपी विशाल गौतम लंबे समय से व्हाट्सएप पर संपर्क में थे। शुरुआत में विशाल गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजता था। तब शालू कोई जवाब नहीं देती थी। 

 
KANPUR father-in-law murder Bought new SIM card day before murder daughter-in-law used to chat with servant
तस्वीर-एक सीसीटीवी फुटेज के वीडियोग्रैब एआई के माध्यम से अपडेट किए गए है। - फोटो : एआई
करीब तीन माह से शालू ने भी मैसेज करने शुरू किए। इस दौरान उसने विशाल को स्मार्ट बताकर उसकी तारीफ की। बातचीत के अंश की एक चैट में शालू विशाल को मैसेज कर रही है कि तुम यार हो तो स्मार्ट... एक मैसेज में उसने पूछा है कि तुम्हारी कोई गर्लफ्रेंड है या नहीं... अभी तक शादी क्यों नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
KANPUR father-in-law murder Bought new SIM card day before murder daughter-in-law used to chat with servant
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि शालू ने तीन माह पहले से ही हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। शालू ने सुनियोजित तरीके से विशाल से बातचीत की और हत्या के लिए राजी कर लिया। यही कारण है कि विशाल ने पकड़े जाने के बाद सीधे शालू का ही नाम लिया। पुलिस इन चैट्स को कोर्ट में साक्ष्य के तौर पर पेश करेगी।

 
विज्ञापन
KANPUR father-in-law murder Bought new SIM card day before murder daughter-in-law used to chat with servant
आरोपी विशाल गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या के बाद सबसे पहले विशाल ने डिलीट की चैट
पुलिस दोनों हत्यारोपियों विशाल गौतम, राजकिशोर और साजिश रचने वाली बहू शालू को जेल भेज चुकी है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि विशाल ने हत्याकांड के बाद सबसे पहले शालू के साथ की गईं चैट ही डिलीट की हैं। हालांकि, व्हाट्सएप कॉल लिस्ट पूरी तरह से डिलीट नहीं कर पाया। कई बार दोनों के बीच बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। वहीं, बेटे से भी विशाल संपर्क में था। हत्याकांड के दिन भी बेटे से बातचीत हुई है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed