फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Councilor warned of self-immolation along with his family if justice is not provided, accused of making misleading and false posts viral on social media

Shamli: सभासद ने न्याय न मिलने पर परिवार समेत आत्मदाह की दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर भ्रामक व झूठे पोस्ट वायरल करने का लगाया आरोप

Sun, 20 Sep 2026 09:13 PM IST
Pratyush Sharma Pratyush Sharma
Updated Sun, 20 Sep 2026 09:13 PM IST
Councilor warned of self-immolation along with his family if justice is not provided, accused of making misleading and false posts viral on social media
शामली। नगरपालिका के वार्ड सभासद एवं भाजपा के जिला मंत्री अनिल उपाध्याय ने सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुपों में झूठे और भ्रामक पोस्ट वायरल का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे कलक्ट्रेट में परिवार समेत आत्मदाह कर लेंगे। सभासद अनिल उपाध्याय ने रविवार को बताया कि कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुपों में उनके बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। वायरल हो रही पोस्ट में कहा जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष को क्लीन चिट मिल गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन भ्रामक पोस्ट के माध्यम से लोगों को गुमराह किया जा रहा है, जिससे भय व भ्रम का माहौल बनाया जा रहा है। सभासद ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिलता तो वह अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट जाकर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी गलती है तो उन्हें फांसी दे दी जाए। उन्होंने अपनी व अपने परिवार की जान का खतरा बताते हुए कहा कि अगर उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेदार पालिकाध्यक्ष होंगे। विदित हो कि शनिवार को नगरपालिका में कौशांबी विहार में नाला व सड़क निर्माण का लेकर लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद सभासद अनिल उपाध्याय की लोगों ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद उनकी पिटाई करते हुए और गिरेबान पकड़कर कोतवाली ले गए थे। इस मामले में उन्होंने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल पर लोगों को उकसाकर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, राजकुमार, हर्ष, बारू, अर्चना शर्मा व अमरेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। जांच अधिकारी कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की जांच मीडिया सेल से कराई जाएगी। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

*प्रोटेस्ट कैंसर की राष्ट्रीय कार्यशाला में जुटे जाने माने विशेषज्ञ*

20 Sep 2026

कानपुर जेड स्क्वेयर मॉल में हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक और महिला में चले लात-घूंसे

20 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल चालू करने की मांग, हाथों में गन्ना लेकर धरनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण

20 Sep 2026

VIDEO: पेड़ के सहारे छत पर पहुंचा चोर, जाल तोड़कर शोरूम में चोरी

20 Sep 2026

VIDEO: मरीज की मौत छिपाकर वेंटिलेटर पर रखने का लगाया आरोप, हंगामा

20 Sep 2026
विज्ञापन

करनाल रॉकस्टार ने छह विकेट से जीता मैच, नमो क्रिकेट लीग का हुआ आयोजन

20 Sep 2026

अमृतसर: अकाल तख्त का बड़ा फैसला, अमरजीत सिंह चावला और मलकीत सिंह पंथ से निष्कासित

20 Sep 2026
विज्ञापन

हिसार में बल केसरी महा चैलेंज, 510 किलो टायर उठाने पर 21 हजार रुपये का पुरस्कार

20 Sep 2026

अयोध्या में 150 सड़कें बदहाल, बारिश के बाद गड्ढे बने हादसों का सबब

20 Sep 2026

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतपत्रों की छंटाई जोरों पर

20 Sep 2026

गाजियाबाद में वसुंधरा स्थित महावीर जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व के पांचवे दिन झूमते श्रद्धालु

20 Sep 2026

सिरमौर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, बजट में बढ़े 1000 रुपये अब तक नहीं मिले; मुख्यमंत्री से जल्द भुगतान की मांग

20 Sep 2026

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित फर्नीचर फैक्टरी में लगी आग

20 Sep 2026

हिसार में कलात्मक सब जूनियर वर्ग में जैस्मीन व सनाया प्रथम, महाबीर स्टेडियम में आयोजित की जा रही जिलास्तरीय योग

20 Sep 2026

बिलासपुर: शहीद लांस दफेदार बलदेव चंद की शहादत को नमन, गंगलोह में शौर्य चक्र विजेता के नाम पर स्मारक का लोकार्पण

20 Sep 2026

सिरमौर: 42 हजार रुपये न्यूनतम वेतन की मांग, एक-दो दिसंबर को दिल्ली कूच करेंगे मजदूर; नाहन में सीटू ने बनाई रणनीति

20 Sep 2026

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में प्रोटेस्ट कैंसर को लेकर सेमीनार का आयोजन किया गया

20 Sep 2026

हमीरपुर: भोरंज महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि, टियर-टू श्रेणी में प्रदेशभर में दूसरा स्थान; ओवरऑल रैंकिंग में भी लगाई लंबी छलांग

फरीदाबाद : बीके अस्पताल की जमीन पर कब्जे की कोशिश, रातों रात खड़े किए गारे के पिलर

20 Sep 2026

फरीदाबाद : अटेरना गांव में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

20 Sep 2026

फरीदाबाद: गोंछी गांव में पानी को लेकर दो परिवारों में विवाद, एक पक्ष पर जानलेवा हमले का आरोप

20 Sep 2026

हमीरपुर: अवाहदेवी माता मंदिर में बनेगा माता का शयन कक्ष, सीढ़ियां-लिफ्ट और शौचालय समेत कई विकास कार्यों पर बनी सहमति

फरीदाबाद के एनआईटी-3 में पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने 12 वर्षीय बच्चे पर किया हमला

20 Sep 2026

कांगड़ा: मटौर में उमड़ा ओबीसी संघर्ष समिति की बाइक रैली का सैलाब, विधायक पवन काजल ने किया स्वागत

20 Sep 2026

VIDEO: यूजीसी का विरोध, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग; हाथरस मार्ग पर लगा जाम

20 Sep 2026

VIDEO: गोवर्धन में राधाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लगाई गिरिराज परिक्रमा

20 Sep 2026

VIDEO: दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन, सत्य आचरण का दिया संदेश

20 Sep 2026

VIDEO: पाइप लाइन बिछाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, फायरिंग में किशोर की आंख में लगी गोली; गंभीर घायल

20 Sep 2026

नारनौल में जाट सभा ने मृत्यु भोज समेत तीन सामाजिक रस्मों पर लगाई रोक

फरीदाबाद के सेक्टर 16 में एक महिला को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर

20 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed