{"_id":"6a0b2bc37c2824e2e003937b","slug":"video-station-road-blocked-with-barricades-in-shahjahanpur-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बैरियर लगाकर बंद किया स्टेशन रोड, दोपहर तक भटकते रहे राहगीर और यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बैरियर लगाकर बंद किया स्टेशन रोड, दोपहर तक भटकते रहे राहगीर और यात्री
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग को दूसरे दिन दोपहर तक बंद रखा गया। इसके चलते ट्रेनों से सफर करने वालों को दुश्वारियां आईं। राहगीरों को भी गलियों से होकर गुजरना पड़ा। पेड़ के चलते पांच दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई। टिकट घर के सामने साइकिल स्टैंड में खड़े भारी-भरकम पेड़ के गिरताऊ होने के चलते सोमवार को काटने के लिए बैरियर लगाकर काम शुरू किया था। पेड़ के कटान के चलते पूरे दिन लोगों की आवाजाही बंद रही। सबसे ज्यादा उन्हें दिक्कत आई, जो दूसरे जिले से आए थे। यहां के व्यापारियों ने भी पेड़ काटने से होने वाले नुकसान पर नाराजगी जताई थी। रात करीब नौ बजे बैरियर हटाकर आवागमन को शुरू किया। सुबह दस बजे फिर से बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया। इसके चलते फिर से लोग परेशान होने लगे। मोहल्ला जलालनगर, भुल्लन खां चौपाल, ढाका ताल, निसरजई समेत तमाम मोहल्लों के लोग निकले तो उन्हें रास्ता बंद मिलने पर गलियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर आने वालों का निकलना दूभर हो गया। यात्रियों को महिला थाने के पास ई-रिक्शा चालकों ने उतार दिया। वहां से पैदल ही उन्हें आना पड़ा। इस दौरान लोग काफी परेशान हुए। कार्य के दौरान हाइड्रा का उपयोग किया गया। कर्मियों ने पेड़ की डाल काटकर रास्ते को साफ कर यातायात बहाल किया। आईओडब्ल्यू ओपी शर्मा ने बताया कि कार्य को पूरा कर रास्ता बहाल कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।