{"_id":"69de354840f432ac3b0f36c4","slug":"video-preparations-complete-for-sant-rajinder-singhs-spiritual-satsang-in-shahjahanpur-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: संत राजिंदर सिंह के आध्यात्मिक सत्संग की तैयारी पूरी, दूर-दराज से पहुंचे हजारों अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: संत राजिंदर सिंह के आध्यात्मिक सत्संग की तैयारी पूरी, दूर-दराज से पहुंचे हजारों अनुयायी
शाहजहांपुर में आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह महाराज के दो दिवसीय सत्संग की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। सत्संग में दूर-दराज से अनुयासी पहुंच गए हैं। उनके लिए कार्यक्रम स्थल पर ही सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम में आध्यात्मिक संत राजिंदर सिंह दर्शन देंगे। मुख्य सत्संग बुधवार की शाम सात बजे होगा। सत्संग में पूरे दिन श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। ट्रेनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ऑटो की व्यवस्था की गई। बरेली मोड़ के सामने ही 132 बीघा जमीन पर जर्मर हैंगर पांडाल बनाया गया। यहीं पर भंडारे का इंतजाम भी किया गया। आयोजक सुशील रस्तोगी ने बताया कि मंगलवार की रात आध्यात्मिक गुरु संत राजिंदर सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां पर वह संगत को दर्शन देने के साथ ही उनकी बात भी सुनेंगे। 15 अप्रैल की शाम को सात बजे आध्यात्मिक प्रवचन होगा। इसमें वह आपसी भाईचारा, प्रेम और मन की शांति के तरीके बताएंगे। सत्संग के बाद रात नौ बजे आध्यात्मिक दीक्षा कार्यक्रम होगा। जिसमें नए सदस्यों को दीक्षा दी जाएगी। इस बीच जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति व श्रुति का निजानुभव प्रदान करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।