फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Exciting matches between wrestlers in the National Virat Dangal in Shahjahanpur

शाहजहांपुर: राष्ट्रीय विराट दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, दांव-पेच देखकर दर्शक हुए रोमांचित

Mon, 26 Oct 2026 03:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 26 Oct 2026 03:07 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा कस्बा के रामलीला मेले में राष्ट्रीय विराट दंगल आयोजित हुआ। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के पहलवानों ने हिस्सा लिया। कई रोमांचक कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। 

विज्ञापन
Exciting matches between wrestlers in the National Virat Dangal in Shahjahanpur
दंगल में कुश्ती लड़ते पहलवान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के रामलीला मेले में आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तराखंड के पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। पहलवानों के दमखम और दांव-पेच देखकर दर्शकों ने खूब उत्साह बढ़ाया। कई मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि कुछ में पहलवानों ने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर जीत हासिल की।

विज्ञापन




दंगल के आयोजक इमरान कुरैशी पहलवान ने बताया कि हरियाणा के सोनू पहलवान और पंजाब के मोनू पहलवान के बीच 20 मिनट तक मुकाबला चला। समय समाप्त होने तक दोनों में से कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका। इसी तरह अयोध्या की हनुमानगढ़ी के बाबा रविशंकर दास और पंजाब के मोनू पहलवान के बीच 25 मिनट का मुकाबला बराबरी पर छूटा। हरियाणा के शाहिद पहलवान और फीलनगर के सलमान पहलवान के बीच भी 20 मिनट की कुश्ती बराबरी पर रही।

विज्ञापन
Trending Videos

शाहिद पहलवान ने विजय को हराया 
दिल्ली के सलमान पहलवान ने अयोध्या के बाबा रविशंकर दास को कड़े मुकाबले में परास्त किया। उत्तराखंड के कलियर शरीफ निवासी आहिल कुरैशी ने राजस्थान के संजय पहलवान को शिकस्त दी। हरियाणा के शाहिद पहलवान ने राजस्थान के विजय पहलवान को हराया। 

वहीं, राजस्थान के कल्लू पहलवान और मेरठ के गुड्डू पहलवान के बीच 20 मिनट तक जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें गुड्डू पहलवान विजयी रहे। देर शाम तक चले दंगल में दर्शकों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्ला, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed