आईफोन डुओ: फोल्ड करते ही स्क्रीन में आई दरारें, अंदर से आ रही चटकने की आवाज, 4.5 लाख के फोन में क्या है खराबी?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 26 Oct 2026 01:10 PM IST
सार

एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन आईफोन डुओ बाजार में आते ही विवादों में घिर गया है। कई यूजर्स ने शिकायत की है कि फोन को फोल्ड करते समय चटकने की आवाज आई और चंद घंटों में ही अंदरूनी स्क्रीन पर दरारें पड़ गईं। मशहूर रिपेयर वेबसाइट iFixit ने इस खराबी के पीछे की संभावित वजहें बताई हैं। आइए जानते हैं आखिर 4.5 लाख रुपये के इस फोन में क्या गड़बड़ है।

iphone duo display line ifixit teardown reveals hinge issue repair cost in india details
कई नए आईफोन डुओ की स्क्रीन हुई खराब। - फोटो : अमर उजाला

    iPhone Duo Display Failing Issue: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एपल (Apple) ने फोल्डेबल स्मार्टफोन के बाजार में अपना पहला कदम रख दिया है। सितंबर में iPhone Duo नाम से लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन प्रीमियम लुक और शानदार फीचर्स के साथ आता है। लेकिन, ऐसा लगता है कि एपल का यह नया नवेला डिवाइस फोल्डेबल डिजाइन की पुरानी चुनौतियों से बच नहीं पाया है।

    पिछले हफ्ते बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों बाद, इंटरनेट पर कई यूजर्स ने शिकायत करने लगे कि उनके iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन खराब हो गई है। यूजर्स का कहना है कि फोन को खोलने या बंद करने पर उन्हें कुछ चटकने या टूटने की आवाज सुनाई दी, जिसके तुरंत बाद स्क्रीन पर दरारें या चमकीली लाइनें आ गईं। अब, मशहूर डिवाइस रिपेयर और टीयरडाउन वेबसाइट iFixit ने इस समस्या की गहराई में जाकर इसकी संभावित वजहों का खुलासा किया है।

    फोल्ड करने के दौरान डिस्प्ले पर दिखने लगई लाइन।
    फोल्ड करने के दौरान डिस्प्ले पर दिखने लगई लाइन। - फोटो : @Play4Index/एक्स

    आखिर क्यों खराब हो रही है iPhone Duo की स्क्रीन?

    हालांकि, आईफोन डुओ की स्क्रीन पर लाइन दिखने की समस्या अभी कुछ ही यूजर्स के साथ आई है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। iFixit की टीम ने फोन को खोलकर उसके हिंज का 3D मॉडल तैयार किया। इसके लिए टियरडाउन वीडियो, पेटेंट से जुड़ी जानकारी और सीटी स्कैन का इस्तेमाल किया गया। इसके बाद स्क्रीन खराब होने की बताई गई जगहों की तुलना मॉडल से की गई। टीम ने आईफोन डुओ की स्क्रीन में आ रही समस्या की दो वजहें बताई हैं:

    1. सेंट्रल सपोर्ट बार की समस्या:

    रिपोर्ट में पता चला कि शिकायत वाले हिस्से फोन के दोनों भागों को जोड़ने वाली फ्लेक्स केबल के लिए बने गैप और हिंज के बीच मौजूद सपोर्ट स्ट्रक्चर के आसपास केंद्रित हैं। फोल्डेबल फोन में इनर स्क्रीन को बार-बार मोड़ना पड़ता है। इसलिए हिंज और स्क्रीन के बीच पर्याप्त जगह का होना जरूरी है। अगर फोन बंद होते समय किसी हिस्से पर जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ता है, तो इससे स्क्रीन की पतली परतों को नुकसान पहुंच सकता है।

    फोल्डेबल फोन की इनर स्क्रीन अंदर की ओर मुड़ती है। इसी वजह से स्क्रीन पर फोल्ड की एक लाइन या क्रीज दिखाई देती है। अगर मुड़ने के दौरान स्क्रीन को किसी कठोर हिस्से से अतिरिक्त दबाव मिले, तो उस जगह नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है।

    2. गाइड रेल्स की खराबी:

    स्क्रीन के खराब होने की दूसरी वजह घुमावदार गाइड रेल्स को बताया गया है जो हिंज को गाइड करती हैं। फोल्ड करते समय अगर ये रेल्स अपनी जगह से थोड़ा भी ऊपर उठ जाती हैं, तो वे स्क्रीन की पतली लेयर्स से टकराकर उसे नुकसान पहुंचा सकती हैं।

    हालांकि, iFixit ने जिन वजहों की चर्चा की है, वे संभावित कारण हैं। अभी तक किसी एक वजह को स्क्रीन खराब होने का पक्का कारण नहीं बताया गया है।

    रिपोर्ट में हिंज की खराबी को बताया गया वजह।
    रिपोर्ट में हिंज की खराबी को बताया गया वजह। - फोटो : @Play4Index/एक्स

    स्क्रीन पर लाइनें आने की वजह क्या हो सकती है?

    स्क्रीन पर दिखने वाली लाइनें हर बार डिस्प्ले के टूटने का संकेत नहीं होतीं। iFixit के मुताबिक, डिस्प्ले के इलेक्ट्रिकल कनेक्शन में किसी एक जगह खराबी आने पर भी पिक्सल की पूरी पंक्ति या कॉलम प्रभावित हो सकती है। ऐसा तब भी हो सकता है, जब स्क्रीन पर बाहर से कोई साफ दरार दिखाई न दे।

    रिपेयरिंग का खर्च उड़ा देगा होश

    राहत की बात यह है कि एप्पल उन सभी यूजर्स को फ्री रिप्लेसमेंट दे रहा है, जिन्हें शुरुआत में ही इस डिस्प्ले समस्या का सामना करना पड़ा है। लेकिन, अगर आपका फोन वारंटी से बाहर है और स्क्रीन टूट जाती है, तो इसे बदलवाने का खर्च सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। भारत में iPhone Duo की अंदरूनी स्क्रीन को बदलवाने का खर्च करीब 1.5 लाख रुपये बताया जा रहा है, जो कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स की कीमत से भी ज्यादा है।

    और पढ़ें...