{"_id":"67a9fdbdebb8b3a93e0e6c9c","slug":"video-fire-broke-out-on-the-third-floor-of-jewellery-shop-in-shahjahanpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : शाहजहांपुर में ज्वैलरी शॉप की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : शाहजहांपुर में ज्वैलरी शॉप की तीसरी मंजिल पर लगी आग, मची अफरातफरी
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को ज्वैलरी शॉप की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। आग की लपटें उठने के चलते चौक से चारखंभा जाने वाला मार्ग कुछ देर के लिए बंद कर दिया। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है। चौक के रहने वाले अनिल माने की एवन गोल्ड के नाम से फर्म है। यहां पर हॉलमार्क का काम होता है। सोमवार को दोपहर तीसरी मंजिल पर आग लग गई। फाइबर शीट में आग लगने के चलते बाजार में खलबली मच गई। सूचना पर चौक कोतवाली की पुलिस पहुंच गई। करीब एक बजे दमकल यूनिट के पास खबर आई तो दो गाड़ियों को मौके की ओर रवाना किया गया। चारखंभे को जाने वाली सड़क संकरी होने के कारण रास्ता रोक दिया। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने की जांच एफएसओ बीएन पटेल करेंगे। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि अनिल माने की दुकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। आग से नुकसान की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।