{"_id":"6aafb5be3146a506b006df5a","slug":"shivani-honored-with-the-jai-bharat-award-in-shahjahanpur-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: शिवानी के सिर सजा जय भारत अवार्ड का ताज, इन बच्चों ने भी जीता पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: शिवानी के सिर सजा जय भारत अवार्ड का ताज, इन बच्चों ने भी जीता पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:00 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जय भारत संस्था की ओर से आयोजित महाराजा अग्रसेन स्मृति महोत्सव श्रृंखला का तृतीय आयोजन लीड कांवेंट स्कूल में हुआ। सर्वाधिक अंक पाकर शिवानी ने जय भारत अवार्ड जीता। रविवार को भारत के महान व्यक्तित्व विषय पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव आंबेडकर आदि महान व्यक्तित्वों का रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें डॉ. एम. लाल मेमोरियल की शिवानी चौधरी ने सर्वाधिक अंक हासिल कर जय भारत अवार्ड अपने नाम किया।
हामिद साद और मोहम्मद आहिल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। तनिष्का बाजपेई और अधित्री सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। काव्या पाल, मोहम्मद साद, सिद्धि अनामता खान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विजेताओं को जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने पुरस्कृत किया। निदेशक एसके अग्रवाल ने बताया कि 23 सितंबर को सुबह 10:30 बजे स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम होगा। संचालन वंदना अग्रवाल व आभार राजीव कृष्ण अग्रवाल ने जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।