फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dust rising due to excavation; business affected.

Shahjahanpur News: खोदाई के चलते उड़ रही धूल, कारोबार प्रभावित

Mon, 21 Sep 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Dust rising due to excavation; business affected.
शारिक अली। संवाद
शाहजहांपुर। रोडवेज बस अड्डे पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए ह्यूम पाइप डालने का काम तेजी नहीं पकड़ पा रहा है। धीमी गति से कार्य होने के चलते व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो गया है। खोदाई के बाद सड़क नहीं बनाए जाने से उड़ने वाली धूल से व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन

आठ सितंबर से शुरू हुए कार्य के तहत पुराने हरदोई बस अड्डे से आगे तक सड़क की खोदाई की गई है। इसके चलते दोनों ओर से रास्ता बंद कर दिया गया है। मार्ग बंद होने से रोडवेज बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक पैदल या बाइक से ही लोग जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्हें भी रात में घूमकर जाना पड़ता है। दुकानदारों के अनुसार, सड़क की खोदाई के बाद उसे समतल नहीं किया गया है। इसके चलते दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे दुकानों पर बैठना तक मुश्किल हो गया है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 24 घंटे में महज करीब तीन घंटे ही काम किया जा रहा है। इससे काम की रफ्तार बेहद धीमी है। नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि संबंधित कार्यदायी संस्था को तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।
--
कार्य काफी धीमी गति से हो रहा है। खोदाई के बाद सड़क भी नहीं बनाई गई। जिसके चलते धूल उड़ने से दुकानदारी प्रभावित हो रही है। संबंधित अफसर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

- संजय कुमार, व्यापारी
--
धूल उड़ने से सांस की बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। जहां पर कार्य पूरा हो गया है। उसे भी सही नहीं कराया जा रहा। इसके चलते पूरे क्षेत्र के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं।
-शारिक अली, व्यापारी

शारिक अली। संवाद

शारिक अली। संवाद

शारिक अली। संवाद

शारिक अली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed