{"_id":"6a8d7f26076da86a5105f0c3","slug":"video-avoid-unnecessary-delays-in-investigations-take-action-based-on-evidence-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं में न करें अनावश्यक विलंब, साक्ष्यों के आधार पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचनाओं में न करें अनावश्यक विलंब, साक्ष्यों के आधार पर करें कार्रवाई
एजेंसीसंतकबीरनगर। क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सर्किल के थाना महुली एवं थाना धनघटा में समीक्षा बैठक आयोजित कर पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान लंबित विवेचनाओं, लंबित प्रार्थना-पत्रों, आईजीआरएस संदर्भों, सीएम डैशबोर्ड, वांछित, वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों, साइबर अपराध, यातायात व्यवस्था तथा त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की गई।
क्षेत्राधिकारी धनघटा द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात संवेदनशीलता एवं सम्मान के साथ सुनी जाए तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विवेचनाओं में अनावश्यक विलंब न हो और प्रत्येक प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
बैठक में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी, रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी तथा पुलिस रिस्पॉन्स को और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिसकर्मियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि पुलिस की पहचान केवल वर्दी से नहीं, बल्कि उसके व्यवहार, कार्यशैली और जनता के प्रति संवेदनशीलता से होती है। प्रत्येक पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य को सेवाभाव के साथ निभाए और थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यह विश्वास दिलाए कि पुलिस उसकी सुरक्षा एवं न्याय के लिए सदैव तत्पर है। साथ ही आगामी त्योहारों एवं विभिन्न आयोजनों को देखते हुए पीस कमेटी की बैठकों, क्षेत्र भ्रमण, रूट मार्च एवं संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। सोशल मीडिया एवं अफवाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए किसी भी भ्रामक सूचना का तत्काल सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
समीक्षा बैठक का उद्देश्य केवल कमियों की समीक्षा करना नहीं, बल्कि अच्छे कार्यों को और बेहतर बनाना, चुनौतियों से सीख लेना तथा पुलिसिंग को नई ऊर्जा और नई दिशा देना रहा।
क्षेत्राधिकारी ने सभी पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपराधी के लिए कानून का भय और पीड़ित के लिए पुलिस का भरोसा, यही हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।