फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   A surge of devotees thronged the Shiva temples.

Sant Kabir Nagar News: शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

Mon, 24 Aug 2026 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
A surge of devotees thronged the Shiva temples.
कोपिया ​​​शिव मंदिर में रात में ही कांवड़िए पहुंच गए थे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर/ हरिहरपुर। सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर लोगों ने आस्था का जल चढ़ाया। प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ धाम में जिलेभर से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने शिव का जलाभिषेक कर मन वांछित फल-प्राप्ति की कामना की। तामेश्वरनाथ धाम में रात बारह बजे के बाद शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। सरयू से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने भी शिव को जल चढ़ाया। अनिल भारती, पिंटू, पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती, ओम अनुपम भारती, शशांक भारती ने बताया कि भोर में शिव मंदिर से पोखरे तक करीब पांच सौ मीटर लंबी श्रद्धालुओं की लाइन लग गई।
विज्ञापन

अंतिम सोमवार को शिव मंदिर में करीब 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। इस दौरान परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। महिला और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगी। महिलाओं की भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस की भी तैनाती रही। जलाभिषेक के बाद शिवभक्तों ने मंदिर के पीछे धूप-दीप जलाए।
विज्ञापन

परिसर में वाहनों की अनावश्यक भीड़ को रोकने के लिए त्रिस्तरीय बैरिकेडिंग की गई। पोखरे पर सुरक्षा के लिए गोताखोरों की भी तैनाती रही।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती ने बताया कि सावन मेले के दौरान हर सोमवार को परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर में सावन के महीने भर रुद्राभिषेक और अनुष्ठान जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed