{"_id":"6a8c86f8e427fe00e80f022c","slug":"plant-new-plants-in-place-of-the-dried-up-ones-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-156091-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सूखे पौधों के स्थान पर लगाएं नए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सूखे पौधों के स्थान पर लगाएं नए पौधे
विज्ञापन
मेंहदावल। वन रेंज क्षेत्र में वर्ष 2026 में कराए गए वानिकी कार्यों की हकीकत परखने के लिए उच्चाधिकारियों ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक डॉ. बीसी ब्रह्मा ने वन कर्मियों को निर्देश दिए कि सभी पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाए। जहां पौधे सूख गए हैं वहां तत्काल नए पौधे लगाए जाएं।
सुरक्षा व्यवस्था को और दुरुस्त करने और निराई-गुड़ाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य रूप से पौधों की जीवितता दर, उनके रखरखाव, सिंचाई व्यवस्था और सुरक्षा उपायों की गहनता से जांच की। कई स्थलों पर पौधों की नाप-जोख कर जीवितता का प्रतिशत नोट किया गया। सिंचाई के साधन और फेंसिंग की स्थिति भी परखी गई।
उन्होंने कहा कि वानिकी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, क्षेत्रीय वन अधिकारी अजय कुमार तिवारी, मनीष कुमार, ओंकार नाथ वरुण, संतोष चौधरी मौजूद रहे। संवाद