{"_id":"6a8da59fde78caf9e80fb9fc","slug":"ind-vs-sl-morne-morkel-shares-rishabh-pants-health-update-know-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट
Tue, 25 Aug 2026 07:56 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:56 PM IST
सार
ऋषभ पंत कंधे की चोट के कारण तीसरे दिन विकेटकीपिंग नहीं कर सके और उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई। मोर्ने मोर्कल ने उम्मीद जताई है कि पंत चौथे दिन विकेट के पीछे वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत हुए चोटिल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट को लेकर चिंता बनी हुई है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मंगलवार को बताया कि पंत के कंधे पर लगी चोट के कारण वह बुरी तरह चोटिल हैं और उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई है। हालांकि, टीम को उम्मीद है कि पंत टेस्ट के चौथे दिन फिर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
ऋषभ पंत हुए चोटिल
- फोटो : ANI
तीसरे दिन नहीं की पूरी विकेटकीपिंग
पंत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान कंधे पर चोट लगने के बाद तीसरे दिन पूरे समय विकेटकीपिंग नहीं की। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे मोर्चा संभाला। पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ पर पट्टी बांधे नजर आए। मोर्ने मोर्कल ने बताया कि पंत ने मंगलवार सुबह जब वार्म-अप करने की कोशिश की तो उनकी मूवमेंट कुछ हद तक सीमित थी। उन्होंने कहा, 'ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी बुरी तरह चोटिल हैं। आज सुबह वार्म-अप के दौरान उनकी मूवमेंट थोड़ी प्रतिबंधित थी। हम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे और उम्मीद है कि वह कल हमारे लिए विकेट के पीछे मौजूद होंगे।'

टीम के लिए पंत का विकेट के पीछे होना अहम
मोर्ने मोर्कल ने पंत की खेल को पढ़ने की क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे पंत की मौजूदगी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण है और वह खेल की परिस्थितियों को बेहतरीन तरीके से समझते हैं।

कुलदीप यादव
- फोटो : ANI
कुलदीप यादव के चयन पर भी दिया अपडेट
मोर्ने मोर्कल ने यह भी संकेत दिया कि अगर कुलदीप यादव वायरल फीवर की चपेट में नहीं आते तो दूसरे टेस्ट के लिए उनके नाम पर चयन के दौरान जरूर विचार किया जाता। उन्होंने कहा कि कुलदीप का नाम चयन की चर्चा में होता, लेकिन अंतिम फैसला उनका नहीं है। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने सोमवार को बताया था कि गॉल टेस्ट के बाद वायरल फीवर होने के कारण कुलदीप को कोलंबो टेस्ट के लिए चयन में नहीं रखा गया।

भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : PTI
श्रीलंका के खिलाफ जल्द विकेट लेने की कोशिश
भारत की नजर अब चौथे दिन श्रीलंका के बचे हुए दो विकेट जल्द हासिल करने पर है। मोर्कल ने कहा कि टीम की कोशिश शुरुआती सफलता हासिल करने की होगी, ताकि भारत अपनी बढ़त बनाए रख सके। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को लगातार अच्छी गेंदें डालने और साझेदारी में गेंदबाजी करने पर ध्यान देना होगा। भारत के पहली पारी में 500 रन के स्कोर को उन्होंने टीम के लिए फायदेमंद बताया।

श्रीलंका ने आखिरी समय में किया संघर्ष
श्रीलंका की ओर से सोनल दिनूषा, केशरा नुवंथा और लाहिरू कुमारा ने देर से संघर्ष किया और साझेदारी बनाकर भारतीय गेंदबाजों को कुछ देर रोके रखा। मोर्कल ने इसे क्रिकेट का हिस्सा बताते हुए कहा कि पिच पर गेंद के नरम होने के साथ गेंदबाजों के लिए अतिरिक्त उछाल और तेजी हासिल करना मुश्किल हो सकता है। अब भारत की नजर चौथे दिन जल्द से जल्द श्रीलंका की पारी समेटने और मैच पर अपनी पकड़ मजबूत करने पर होगी। वहीं, भारतीय टीम और प्रशंसकों की निगाहें पंत की फिटनेस पर रहेंगी और उम्मीद होगी कि वह चौथे दिन विकेट के पीछे वापसी करें।