{"_id":"6a70baa595501b7eb90bdc79","slug":"video-motorcyclist-and-two-year-old-child-killed-after-being-hit-by-a-container-truck-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो वर्षीय मासूम की मौत
कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो वर्षीय मासूम की मौत
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ के गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच गैस पाइप लाइन के निकट शनिवार की दोपहर दो बजे करीब कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार सौरभ (19) गांव अटवा थाना कुढ़फतेहगढ़ और दो वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई। जबकि महिला और डेढ़ माह की बच्ची बाल-बाल बचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर कब्जे में कर लिया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सीओ विवेक जावला ने भी मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।
गांव अटवा निवासी सौरभ शनिवार की दोपहर दो बजे करीब पड़ोस की महिला सीमा और उसके दो बच्चे दो वर्षीय कार्तिक व डेढ़ माह की बेटी के साथ चंदौसी दवा दिलवाने चंदौसी आ रहे थे। बच्ची की तबीयत खराब थी। थाना क्षेत्र के ही गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच गैस पाइप लाइन के पास पहुंचे ही थे। उसी समय चंदौसी की ओर से आ रहे कंटेनर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तीव्र थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। सिर पर पहिया उतरने पर सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमा और डेढ़ माह की मासूम बच्ची बाल-बाल बची। सूचना पाकर परिजन और थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ विवेक जावला भी पहुंच गए। पुलिस सौरभ व कार्तिक को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक कंटेनर छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने कंटेनर कब्जे में कर लिया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
हादसा देख अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, एक घायल
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ के गांव खुशहालपुर और कंथरी के बीच कंटेनर की टक्कर से मासूम समेत दो लोगों की मौत की घटना देख कर पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार दुर्गेश निवासी अर्जुनपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
चंदौसी। हादसे में युवक सौरभ और दो वर्षीय कार्तिक की मौत से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सीएचसी पहुंचे परिजन शव देख कर बिलख पड़े। सौरभ की मां जगवती रो-रोकर बदहवास हो गई। परिजनों ने बताया कि सौरभ चार बहनों और तीन भाईयों में तीन बहनों से छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता तोताराम खेती किसानी पर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। पुत्र की मौत की खबर सुन कर पिता सुधबुध खो बैठे। वहीं मासूम कार्तिक दो बहनों में इकलौता भाई था। बड़ी बहन अनन्या से छोटा और डेढ़ माह की बहन से बड़ा था।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कंटेनर कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विवेक जावला, सीओ चंदौसी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।