फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bank employees' protest for a five-day banking system.

Sambhal News: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के लिए बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Bank employees' protest for a five-day banking system.
चंदौसी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) के आह्वान पर चंदौसी में बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और प्रथमा बैंक समेत विभिन्न बैंकों के कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शन घंटाघर स्थित इंडियन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैंकिंग क्षेत्र में परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) संबंधी भेदभाव समाप्त करने की भी मांग की। वक्ताओं ने कहा कि बैंक कर्मचारी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कार्य और जीवन में संतुलन के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को जरूरी बताया। कर्मचारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन से लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। उन्होंने 28, 29 एवं 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिवानी अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, अजीत यादव, अमित कुमार, विपिन कुमार, राहुल सक्सेना दिनेश पाल, मेघा सिंह, श्वेता सिंह, अनुभूति, योग्यता, राशि, गिरीन्द्र अग्रवाल, उदय पाल, श्रीगोपाल, असलम वेग आदि ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed