{"_id":"6aa3f081d1d0a17e1e060ac2","slug":"video-shamli-police-on-alert-for-friday-prayers-after-saharanpur-mosque-dispute-security-tightened-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बाद शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास बढ़ाई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर मस्जिद प्रकरण के बाद शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास बढ़ाई तैनाती
सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद से जुड़े प्रकरण के बाद शुक्रवार को शामली में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई। प्रमुख मस्जिदों और नमाज स्थलों के आसपास पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। शहर की जामा मस्जिद, फव्वारा चौक और दिल्ली रोड वाली मस्जिद के आसपास पुलिस तैनात रही। इसके अलावा कैराना, कांधला, जलालाबाद और थानाभवन में भी पुलिस अलर्ट रही।
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने वाली पोस्ट और संदेशों की भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।