फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Photo of one person shown, but someone else arrived with the wedding procession

सहारनपुर: 'ये नहीं है मेरा दूल्हा, नहीं करूंगी शादी', मंडप में हंगामा, पुलिस पहुंची तो नाबालिग निकली दुल्हन

Fri, 11 Sep 2026 06:53 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Fri, 11 Sep 2026 06:53 PM IST
सार

कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में दुल्हन ने हंगामा कर दिया। उसने बताया कि उसे किसी और युवक का फोटो दिखाया गया था। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई, तो दुल्हन भी नाबालिग निकली। ये शादी नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
Saharanpur: Photo of one person shown, but someone else arrived with the wedding procession
दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : adobe stock

विस्तार

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात निकाह से पहले उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब दुल्हन ने बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को पहचानने से इंकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि शादी तय करते समय उसे किसी दूसरे युवक की फोटो दिखाई गई थी, जबकि बरात लाने वाला युवक कोई और है। इस पर बैंक्वेट हॉल में हंगामा हो गया।

विज्ञापन

मामला कुतुबशेर क्षेत्र के अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल का है। बृहस्पतिवार रात गंगोह क्षेत्र से निकाह के लिए बरात पहुंची थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही दुल्हन ने दूल्हे को लेकर आपत्ति जता दी। उसने परिजनों और वहां मौजूद लोगों को बताया कि उसे पहले जिस युवक की फोटो दिखाई गई थी, बरात लेकर पहुंचा युवक वह नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हंगामा बढ़ने पर किसी ने कुतुबशेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंची। पुलिस को दुल्हन की उम्र पर संदेह हुआ। उम्र की पुष्टि के लिए उपलब्ध दस्तावेज की जांच कराई गई। इसमें उसकी उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। 
विज्ञापन

इसके बाद नाबालिग दुल्हन को चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपुर्द कर दिया। उधर, सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

ये भी देखें...
सहारनपुर: 276 बैंक शाखाओं में काम रहा बंद, 500 करोड़ का लेनदेन प्रभावित, पांच दिन काम समेत ये मांगें उठाईं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed