{"_id":"6afa02d756af69f0e204af74","slug":"truck-axle-breaks-at-crossing-unchahar-express-halted-for-15-minutes-raebareli-news-c-101-1-slko1034-172167-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: क्रॉसिंग पर ट्रक का एक्सल टूटा, 15 मिनट रुकी ऊंचाहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: क्रॉसिंग पर ट्रक का एक्सल टूटा, 15 मिनट रुकी ऊंचाहार एक्सप्रेस
Mon, 16 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गदांगज के सरदारगंज क्रासिंग पर फंसा ट्रक।
ऊंचाहार। उन्नाव-ऊंचाहार रेल मार्ग पर गदागंज थाना क्षेत्र के सरदारगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या 53-सी पर रविवार सुबह ट्रक का एक्सल टूट गया। इससे ट्रक रेलवे ट्रैक पर ही खड़ा हो गया। क्रॉसिंग अवरुद्ध होने से चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस को जलालपुर धई स्टेशन पर 15 मिनट से अधिक समय तक रोकना पड़ा। ट्रक हटने के बाद रेल यातायात बहाल हो सका।
सुबह क्रॉसिंग खुली होने पर एक ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान उसका एक्सल टूट गया और वह बीच ट्रैक पर फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रक नहीं हट सका तो रेलवे के आसपास के स्टेशनों को सूचना देकर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। सूचना पर ऊंचाहार आरपीएफ की टीम भी पहुंच गई। ट्रैक्टर की मदद से ट्रक को क्रॉसिंग से हटाया गया। इस दौरान जलालपुर धई स्टेशन पहुंची ऊंचाहार एक्सप्रेस को सिग्नल नहीं मिल सका और उसे रोकना पड़ा।
ऊंचाहार आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि रसूलपुर धरावां निवासी ट्रक चालक रियाज अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
छठ बाद ट्रेनों में बढ़ेगी भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रायबरेली। दीपावली के बाद अब छठ पूजा के बाद ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। बिहार गए जिले के लोगों की वापसी मंगलवार से शुरू होगी। वहीं, दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों और प्रांतों से त्योहार मनाने घर आए लोग भी काम पर लौटेंगे। इससे रेलवे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ेगी और ट्रेनों में सीटों का संकट गहराएगा। इसे देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने निगरानी बढ़ाने की तैयारी की है। ट्रेनों और प्लेटफॉर्मों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि ट्रेन रुकते ही जवान प्लेटफॉर्म पर मुस्तैद रहेंगे, ताकि चढ़ने-उतरने के दौरान धक्कामुक्की न हो। (संवाद)