{"_id":"6afa03fd595dafe7ed064fb4","slug":"offered-arghya-libation-to-the-setting-sun-and-prayed-for-happiness-and-prosperity-raebareli-news-c-101-1-slko1031-172142-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि
Mon, 16 Nov 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में सई नदी तट पर पानी के बीच खड़े होकर डूबते सूर्य की पूजा करती महिलाएं। संवाद
रायबरेली। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाते घाट, पूजा के सूप में सजे फल और फूल, पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देतीं व्रती महिलाएं और गूंजते छठ मइया के गीत। रविवार को जिले के नदी घाटों और तालाबों पर आस्था का ऐसा ही नजारा दिखा। व्रती महिलाओं ने विधिविधान से छठी मइया की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और आरोग्य की कामना की। सोमवार भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा।
शहर के राजघाट स्थित सई नदी तट पर सबसे अधिक श्रद्धालु पहुंचे। इसके अलावा सुल्तानपुर रोड स्थित शारदा सहायक नहर और आईटीआई कॉलोनी में भी पूजन के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी। राजघाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सूर्यास्त से पहले घाट पर भारी भीड़ जमा हो गई।
व्रती महिलाएं ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, अदरक, कद्दू और मूली सहित पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं। कमर भर पानी में खड़े होकर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान ''कांच ही बांस के बहंगिया'', ''छठी मइया सुन ली पुकार'' और ''छठ महारानी पूरण कीजे काज'' जैसे पारंपरिक गीत गूंजते रहे। सूर्यदेव और छठी मइया के जयकारों से घाट भक्तिमय हो उठे। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर आज करेंगी व्रत का पारण
जिस तरह रविवार की शाम विभिन्न स्थानों पर डूबते सूरज को अर्घ्य देने के लिए लोग जुटे, उसी तरह सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी महिलाएं पहुंचेंगी। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पूजा-अर्चना और आरती करेंगी। महिलाएं कहती हैं कि छठ पर्व पर महिलाएं निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करती हैं। छठ पर्व को लेकर जिले में काफी उत्साह रहता है।