{"_id":"6ac8e5a3c87693b96100dfa2","slug":"video-video-rayabral-ma-patana-ka-lna-sasaral-pahaca-jaja-para-sal-na-kaya-rada-sa-hamal-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे जीजा पर साले ने किया रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे जीजा पर साले ने किया रॉड से हमला
थाना क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बड़ी गढ़ी मजरे दीन शाह गौरा में बृहस्पतिवार की रात हुए विवाद में जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया पीड़ित ने अपनी पत्नी के भाई पर गाली-गलौज करने और लोहे की रॉड से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया है।
मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है जानकारी के अनुसार, बांदा जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के पचनेही गांव निवासी पंकज सिंह पुत्र राम अवध ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले श्वेता से प्रेम विवाह के जरिए हुई थी उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे पंकज अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था पीड़ित के मुताबिक, वह अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था इसी दौरान उसकी पत्नी का भाई निर्भय राय पुत्र रामू राय वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।
आरोप है कि विवाद के दौरान निर्भय राय ने लोहे की रॉड से पंकज के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद पीड़ित ने गदागंज थाने में लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वहीं, गदागंज थाना प्रभारी बालेन्दु गौतम ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।