{"_id":"6ac93e5c6136a20f3a054899","slug":"youth-arrested-for-providing-accommodation-to-an-uzbek-woman-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169516-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: उज्बेकिस्तान की महिला को ठहराने में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: उज्बेकिस्तान की महिला को ठहराने में युवक गिरफ्तार
Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। उज्बेकिस्तान देश की मदिना खां निशोनो को अवैध रूप से भारत में ठहराने, फर्जी दस्तावेज बनाने में पुलिस ने शुक्रवार को राशिद उर्फ समीर को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने विदेशी महिला को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया। उसे डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।
सलोन कोतवाली में दरोगा अर्चित अग्रवाल ने बीती पांच अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उज्बेकिस्तान देश के फरगोना शहर मर्गीलान की मदिना खां निशोनो ई-टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। उसका वीजा 23 अक्तूबर 2025 को समाप्त हो चुका था, फिर भी वह भारत में रह रही थीं। मदिना वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाई थीं। सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि जांच के दौरान राशिद उर्फ समीर का नाम सामने आया। वह प्रतापगढ़ जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज का पुरवा मजरे बसंतगंज जेबई गांव लका रहने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीओ के मुताबिक पूछताछ में आरोपी राशिद ने बताया कि मदिना दिल्ली में नौकरी की तलाश में उसके संपर्क में आई थीं। आरोपी ने महिला की मदद करने के नाम पर उसके साथ मिलकर भारतीय निवास संबंधी दस्तावेज बनाए। इन्हीं दस्तावेज के आधार पर महिला का आधार कार्ड, पैन कार्ड और एटीएम बनवाया गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। विदेशी महिला को दीवानी कचहरी स्थित न्यायालय के समक्ष पेशकर डिपोर्ट किए जाने की प्रक्रिया कराई जा रही है।