{"_id":"6ac93c79cbce6ee03108fb28","slug":"special-train-to-run-for-devotees-during-navratri-raebareli-news-c-101-1-slko1034-169519-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: नवरात्र पर श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। शारदीय नवरात्रि पर श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा देने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह अनारक्षित गाड़ी लखनऊ के उतरेटिया स्टेशन और मिर्जापुर के बीच दौड़ेगी। इस जिले में बछरावां, रायबरेली और ऊंचाहार रेलवे स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे जिले के यात्रियों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। इस विशेष ट्रेन का संचालन 16 दिनों तक होगा।
मिर्जापुर से उतरेटिया के लिए चलने वाली ट्रेन 11 से 26 अक्तूबर तक चलेगी। यह ट्रेन मिर्जापुर से रोजाना शाम 4:05 बजे रवाना होगी और निर्धारित स्टेशनों से होते हुए इस ऊंचाहार स्टेशन पर रात 8:15 बजे, रायबरेली स्टेशन पर रात 9:03 बजे और बछरावां स्टेशन पर रात 9:42 बजे के बाद रात 11:10 बजे उतरेटिया पहुंचेगी। उतरेटिया से मिर्जापुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 से 27 अक्तूबर तक होगा। उतरेटिया से यह ट्रेन रात 1 बजे प्रस्थान करने के बाद दूसरे दिन सुबह 8:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 12 कोच लगेंगे। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मेला स्पेशल नाम से चलने वाली इस स्पेशल ट्रेन के संचालन के संबंध में समय सारिणी जारी कर दी गई है।