फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Nurses registered their protest by wearing black ribbons.

Raebareli News: सई नदी में उफान से शहर की ओर बढ़ा बाढ़ का पानी

Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 10 Oct 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Nurses registered their protest by wearing black ribbons.
रायबरेली/सतांव। सई का जलस्तर उफान पर है। पानी शहर में सई नदी के पुराने पुल की कोठियों के ऊपर से कभी भी शहर में घुस सकता है। नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर के शहीद स्मारक परिसर को जाने वाले मार्ग पर भी बाढ़ का पानी भर गया है। इससे लोगों को सई नदी के पुराने पुल से शहीद स्मारक तक जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वहीं, सतांव में भी पानी बढ़ने से किसानों की मुश्किल बढ़ गई हैं। एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि नदी का पानी पहले की तुलना में घट रहा है। एसडीएम और लेखपाल को जलस्तर पर नजर रखने के साथ राहत एवं बचाव कार्य के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बछरावां में सई नदी के उफान से 15 गांवों में पहले ही पानी भर चुका है। लगातार बढ़ते जलस्तर से पानी अब धीरे-धीरे सतांव और शहर की ओर बढ़ने लगा है। शहर में सई नदी पुराने पैदल पुल की कोठियों को कभी भी पार कर सकता है। इस कारण धोबीघाट पर काम करने वाले लोगों ने स्थान बदल दिया है। पानी शहर के महानंदपुर के रुद्रनगर, सुरजूपुर के पास, लोहानीपुर में पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोरई निवासी राम नरेश ने कहा कि इस तरह की बाढ़ के हालात बीस वर्षों के बाद दिख रहे हैं। पानी से 500 बीघा धान, मेंथा, ज्वार की फसल डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed