{"_id":"68934dce2b6d0731ab07d317","slug":"video-video-naramanaethhana-pal-ka-biipasa-bha-65-gava-ka-saparaka-tata-cara-karaugdha-ka-lgata-sa-ha-raha-tha-naramanae-2025-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: निर्माणाधीन पुल का बाईपास बहा, 65 गांवों का संपर्क टूटा, चार करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: निर्माणाधीन पुल का बाईपास बहा, 65 गांवों का संपर्क टूटा, चार करोड़ की लागत से हो रहा था निर्माण
क्षेत्र में महराजगंज-इन्हौना मार्ग पर कैर गांव के पास निर्माणाधीन पुल के पास आने-जाने के लिए बनाया गया बाईपास बारिश में बह गया। इससे न सिर्फ महराजगंज व अमेठी जिले के 65 गांवों का संपर्क महराजगंज तहसील मुख्यालय से टूट गया, बल्कि अमेठी जिले से आने वाले मुसाफिरों की दूरी बढ़ गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बाईपास बहने से आवागमन रोक दिया है। इसी के साथ चार करोड़ की लागत से बन रहे पुल का निर्माण ठप हो गया है।
महराजगंज-इन्हौना मार्ग पर कैर गांव के पास नइया नाले पर बना पुल जर्जर होने के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। इसकी जगह चार करोड़ की लागत से नया पुल बनाया जा रहा था। लोगों को आने-जाने के बगल से बाईपास बनाया गया था। बीते दिनों हुई तेज बारिश से नाले का जलस्तर बढ़ने लगा। पानी का दबाव बढ़ा तो बाईपास बह गया। इससे 65 गांवों का संपर्क महराजगंज तहसील से टूट गया। अब इन गांव के ग्रामीणों को महराजगंज आने के लिए पंद्रह किमी. दूर पहले हैदरगढ़ जाना पड़ रहा है। इसके बाद महराजगंज आने को मजबूर हैं। इसी रूट अमेठी जिले के लोग भी आएंगे।
सबसे ज्यादा दिक्कत विद्यालय जाने वाले बच्चों को हो रही है। जहां पर बाईपास बहा उससे सटे गांव कैर, मोन, कुशमहुरा, मऊ गांव के लोग डीह रजबहा से चंदापुर फिर महराजगंज पहुंच रहे हैं। इसके लिए उन्हें आठ किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश यादव ने बताया कि बाईपास के पास पाइपें डालकर आवागमन बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। जलस्तर कम होने के बाद पुल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।