{"_id":"67cff348333cb2d4ae02bbe5","slug":"video-rayabral-ma-dapara-na-bika-ma-mara-takakara-pahaya-caugdhhana-sa-mahal-ka-mata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रायबरेली में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पहिया चढ़ने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रायबरेली में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, पहिया चढ़ने से महिला की मौत
यूपी के रायबरेली में मंगलवार को डंपर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। जबकि नानी घायल हो गईं। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।
हादसा ऊंचाहार क्षेत्र के दिलमनपुर गांव के पास हुआ। मूल रूप से जगतपुर थाना क्षेत्र के कूड़ गांव निवासी सोनू (40) बाइक से पत्नी रीना (35) एवं नानी फूलकली (65) को लेकर गोपालपुर उधवन गांव जा रहा था। रास्ते में गंगा एक्सप्रेसवे पर मिट्टी डालने जा रहे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने के बाद तीनों गिर गए। रीना डंपर के पहिए के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि फूलकली गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांववालों ने डंपर चालक को पकड़ लिया। गाड़ी को खड़ा कर लिया। इसके बाद सड़क जाम करके प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।