{"_id":"6b00375ba66521bd330dfc98","slug":"video-demand-for-shri-ram-aromatic-rice-increased-in-raebareli-aromatic-rice-became-first-choice-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में श्रीराम सुगंधित धान की मांग बढ़ी, पहली पसंद बना खुशबूदार चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में श्रीराम सुगंधित धान की मांग बढ़ी, पहली पसंद बना खुशबूदार चावल
रायबरेली में महराजगंज के हलोर, पुरासी, अलीपुर, मझिगवां, भटसरा और जमुरावां सहित आसपास के गांवों में सुगंधित श्रीराम धान की खेती किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही है। बेहतरीन स्वाद, आकर्षक दाने और प्राकृतिक खुशबू के कारण इस धान से तैयार चावल की मांग रायबरेली के साथ लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बनी हुई है।
कोटवा मोहम्मदाबाद के ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह, पुरासी निवासी गंगासागर पांडेय, जमुरावां निवासी सहजराम मिश्रा, हलोर निवासी श्रवण चौधरी व सत्येंद्र मिश्रा, भटसरा निवासी ओमप्रकाश मिश्रा, ठाकुरपुर निवासी शिवप्रसाद और कुशलगंज निवासी सतीश शुक्ला ने बताया कि श्रीराम धान से तैयार चावल स्वादिष्ट और बेहद खुशबूदार होता है। पकने के बाद इसकी प्राकृतिक महक पूरे घर में फैल जाती है। यही वजह है कि किसान इस किस्म की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं।
किसानों के मुताबिक श्रीराम चावल की प्राकृतिक सुगंध, स्वाद और मुलायम बनावट इसे दूसरी किस्मों से अलग बनाती है। इसके खिले-खिले दाने घरेलू भोजन के साथ पुलाव और बिरयानी जैसे विशेष व्यंजनों के लिए भी पसंद किए जाते हैं। स्थानीय बाजारों में भी इसकी अच्छी मांग बनी हुई है। किसानों ने बताया कि श्रीराम धान की पैदावार प्रति बीघा करीब 14 से 15 क्विंटल होती है।
हलोर-महराजगंज बाजार में इसका भाव लगभग 3000 रुपये प्रति क्विंटल है, जबकि तैयार चावल 45 से 50 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। रायबरेली के अलावा लखनऊ समेत कई जिलों में इसकी मांग है। किसानों का कहना है कि गुणवत्तापूर्ण बीज, समय पर खाद, पर्याप्त सिंचाई और उपज का उचित मूल्य मिले तो सुगंधित धान की खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दे सकती है। बढ़ती मांग और बाजार में मिल रही पहचान से किसानों को इस फसल से बेहतर आमदनी की उम्मीद है।
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि बताया कि जिले में श्रीराम प्रजाति की धान की फसल करने के लिए किसान आगे आ रहे हैं। महराजगंज, शिवगढ़, बछरावां ब्लॉक क्षेत्र में सबसे ज्यादा इस प्रजाति की धान की फसल की जाती है। इस बार जिले में 10 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर श्रीराम धान की रोपाई की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।