Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND A vs NEP Highlights: भारत ने 306 रनों से जीता मैच, नेपाल 26 के स्कोर पर ऑलआउट; प्रिंस-हर्षित ने बरपाया कहर

Fri, 20 Nov 2026 09:06 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 20 Nov 2026 09:06 PM IST
खास बातें

भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में नेपाल को 306 रनों से करारी शिकस्त दी। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के शतकों की बदौलत भारत ने 332 रन बनाए। जवाब में नेपाल की टीम महज 26 रनों पर ढेर हो गई। प्रिंस यादव ने पांच और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर भारत को शानदार जीत दिलाई।

विज्ञापन
IND A vs NEP Highlights: India A vs Nepal, Group B at Doha, Asia Cup Rising Stars, match updates
भारत बनाम नेपाल - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

09:02 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Highlights: भारत ने 306 रनों से जीता मैच

तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की तूफानी शतकीय पारियों के बाद हर्षित राणा और प्रिंस यादव की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स के मुकाबले में नेपाल को 306 रनों के विशाल अंतर से करारी शिकस्त दी। शुक्रवार को दोहा में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 332 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की पूरी टीम महज 11.3 ओवर में 26 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से प्रिंस यादव ने पांच विकेट झटके, जबकि हर्षित राणा ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर टीम की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

08:33 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: पांचवां विकेट गिरा

नेपाल को पांचवां झटका हर्षित राणा ने ही दिया। उन्होंने राशिद खान को बोल्ड किया। वह छह रन बना सके। अब पवन का साथ देने लोकेश बम आए हैं।
विज्ञापन
08:06 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: नेपाल को शुरुआती झटके

अभी सिर्फ दो ओवर का खेल हो पाया है और नेपाल ने महज एक रन के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने दो-दो विकेट अपने नाम कर लिए हैं। अर्जुन कुमल, कुशल भुर्तेल, दीपक डुमरे और बासिर अहमद आउट हो गए। अब पवन सर्राफ और राशिद खान क्रीज पर मौजूद हैं।
07:25 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत ने नेपाल को 333 रनों का लक्ष्य दिया

तिलक वर्मा (107) और कुमार कुशाग्र (117) की शतकीय पारियों की मदद से भारत ए ने नेपाल के सामने 333 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 332 रन बनाए। नेपाल के लिए ललित और संदीप ने तीन-तीन विकेट लिए।
07:06 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक-रिंकू आउट हुए

तिलक वर्मा 107 और रिंकू सिंह नौ रन बनाकर आउट हो गए। अब सूर्यांश शेडगे और शाहबाज अहमद क्रीज पर मौजूद हैं। 47 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 294 रन है।
06:52 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक वर्मा का शतक

तिलक वर्मा ने 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। रिंकू सिंह फिलहाल उनका साथ दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:46 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका राजबंशी ने दिया। उन्होंने कुमार कुशाग्र को बोल्ड किया। वह 102 गेंदों में 10 चौके और पांच छक्के की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए। अब तिलक वर्मा का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं।
06:30 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: कुशाग्र का शतक

कुमार कुशाग्र शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 93 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह तिलक वर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 170 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं और यह साझेदारी अभी जारी है। 40 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 221 रन है।
05:49 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक-कुशाग्र के अर्धशतक

तिलक वर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और उन्होंने 50 रन बना लिए हैं। वहीं, कुमार कुशाग्र भी क्रीज पर डटे हुए हैं और उनका भी अर्धशतक पूरा हो चुका है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 147 रन है।
05:12 PM, 20-Nov-2026

IND A vs NEP Live Score: तिलक और कुशाग्र ने संभाला मोर्चा

23 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 90 रन है। तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र के बीच 48 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed