{"_id":"6b0037f310c18197c009ee32","slug":"video-two-sisters-riding-scooter-were-injured-after-being-hit-by-car-on-highway-in-raebareli-one-was-referred-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रायबरेली में हाईवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली में हाईवे पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो बहनें घायल, एक रेफर
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में रायबरेली-उन्नाव हाईवे पर निहस्था गांव के निकट शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दो सगी बहनों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बहनें सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। वहां एक बहन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बेहटा कला गांव निवासी तान्या दीक्षित (19) पुत्री अजय दीक्षित अपनी छोटी बहन आन्या (16) के साथ स्कूटी से गांव लौट रही थी। निहस्था गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों बहनें सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे में स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों को घायल अवस्था में देखकर राहगीर मदद के लिए दौड़े। उन्होंने निजी वाहन से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां तान्या की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद कर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।