{"_id":"6aff48972a9e8c2fff0169fd","slug":"student-sustains-head-injury-after-being-beaten-by-teacher-raebareli-news-c-101-1-slko1031-172505-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: शिक्षक की पिटाई से छात्र के सिर में चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: शिक्षक की पिटाई से छात्र के सिर में चोट
Fri, 20 Nov 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़। केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़ में शिक्षक की पिटाई से कक्षा 10 के छात्र हर्ष अग्निहोत्री के सिर में चोट आ गई। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार ने बृहस्पतिवार को प्राचार्य और एसडीएम महराजगंज से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। प्राचार्य ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जगदीशपुर निवासी अधिवक्ता अंजनी अग्निहोत्री के मुताबिक, 17 नवंबर को बाल दिवस पर विद्यालय में मेला लगा था। उनका 16 वर्षीय भतीजा हर्ष एक दोस्त के साथ बाथरूम गया था। इसी दौरान शिक्षक ने उसका हाथ पकड़ लिया और जासूसी करने आने का आरोप लगाया। इसके बाद शिक्षक ने हर्ष के बाल पकड़कर पिटाई शुरू कर दी।
घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की जरूरत बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया। चाचा ने बताया कि प्राचार्य और एसडीएम को शिकायत दी गई है। कार्रवाई न होने पर डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
प्राचार्य समशुद दुवा ने बताया कि शिक्षक आलोक सचान पर पिटाई का आरोप है। उनके खिलाफ पहले भी कुछ लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिली थीं। मामले की जांच की जा रही है।
एसडीएम महराजगंज ने भी फोन कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। शिक्षक के विरुद्ध जांच बैठा दी गई है। जांच विभागीय हो रही है। शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।