{"_id":"6aeb2483058fedb6f7001ca5","slug":"video-work-will-be-done-to-connect-the-people-of-the-minority-community-with-the-bjp-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत: अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ने का होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत: अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बोले- समाज के लोगों को भाजपा से जोड़ने का होगा काम
Mukesh Kumar
Updated Wed, 04 Nov 2026 05:56 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बृज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद मलिक का बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने अकलीम अहमद मलिक को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से पीलीभीत का मान-सम्मान बढ़ा है। वहीं, नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अकलीम अहमद मलिक ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति से अल्पसंख्यक समाज को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिला है। इसी का परिणाम है कि समाज में भाजपा के प्रति उत्साह बढ़ रहा है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, मान सिंह राठौर, अभिमन्यु गंगवार, दीपक सोनकर, हेमराज दिवाकर, शकुंतला राजपूत, निशान सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।