{"_id":"6aef7770df7846688d04ca38","slug":"roadways-buses-operated-only-on-long-distance-routes-passengers-on-local-routes-faced-difficulties-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-172881-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लंबे मार्गों पर ही दौड़ीं रोडवेज बसें, स्थानीय मार्गों पर यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लंबे मार्गों पर ही दौड़ीं रोडवेज बसें, स्थानीय मार्गों पर यात्री रहे परेशान
Sun, 08 Nov 2026 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमस चौराहे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
- फोटो : udhampur news
पीलीभीत। त्योहार के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज डिपो के अफसरों की ओर से बेहतर परिवहन व्यवस्था के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत में इन दावों का लाभ लंबे मार्गों पर जाने वाले यात्रियों तक ही सीमित नजर आ रहा है। खासकर असम चौराहे से पूरनपुर और बीसलपुर जाने वाले मार्ग पर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में डग्गामार वाहन ही लोगों का सहारा बने हुए हैं।
शनिवार को असम चौराहे पर पूरनपुर और बीसलपुर जाने वाले यात्रियों को काफी देर तक रोडवेज बसों का इंतजार करना पड़ा। बस न मिलने से लोगों को मजबूरी में निजी और डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के चलते आवागमन बढ़ गया है, इसके बाद भी स्थानीय मार्गों पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। स्थानीय मार्गों पर बसों की पर्याप्त उपलब्धता न होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -
फोटो: 20
अफसरों की ओर से दावे किए जाते हैं, लेकिन स्थानीय मार्गों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। डग्गामार वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं।- धनपाल।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
फोटो: 21
रोडवेज डिपो की बसों के इंतजार में काफी समय खराब होता हे। मजबूरी में अधिक रुपये देकर निजी वाहन या फिर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।- रवि जोशी।
-- -- -- --
वर्जन:
स्थानीय मार्गों पर भी पर्याप्त बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए है। इसके बाद भी अगर कहीं दिक्कत है, तो जानकारी की जाएगी।- विपुल पाराशर, एआरएम।

अमस चौराहे पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : udhampur news