Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Pension has not arrived for eight months; people stage a protest.

Pilibhit News: आठ माह से नहीं पहुंची पेंशन, विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन

Sun, 08 Nov 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pension has not arrived for eight months; people stage a protest.
बीसलपुर में समाज कल्याण विभाग के विरोध में प्रदर्शन करते लोग स्रोत आयोजक - फोटो : udhampur news
बीसलपुर। दिव्यांगों की आठ माह से पेंशन न आने को लेकर कुछ लोगों ने शनिवार को मार्केटिंग सोसायटी के गेट पर लोगों ने विभाग के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी की।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर मार्केटिंग सोसायटी के गेट पर जमा हुए और दिव्यांगजन विभाग के खिलाफ विरोध में प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के अनदेखी चलते नगर के दिव्यांगों की माह अप्रैल से पेंशन नहीं आ पा रही है। जिसके कारण वे लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। उन्हें काफी आर्थिक दिक्कत हो रही है। वे लोग पेंशन प्राप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आधा घंटे बाद लोगों ने यह निर्णय लेकर प्रदर्शन खत्म कर दिया कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे लोग पहली दिसंबर से तहसील परिसर में विभाग के विरोध में बेमियादी धरना और प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आदिल ,मोहम्मद अनस, सुधांशु सक्सेना, सत्य पाल वर्मा, जावेद, रफी अहमद, इकराम रजा, मोहम्मद आफताब और मेहताब समेत काफी लोग शामिल थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तफज्जुल हुसैन मसूदी ने बताया कि वह इस मामले की लिखित शिकायत भी जिलाधिकारी आलोक कुमार से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed