Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The city lit up with colorful lights; joy was visible everywhere.

Pilibhit News: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर, हर ओर दिखा उल्लास

Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 08 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
The city lit up with colorful lights; joy was visible everywhere.
पीलीभीत। दीपावली के स्वागत में पूरा शहर रोशनी से जगमग हो उठा। घरों से लेकर प्रतिष्ठानों तक रंग-बिरंगी झालरों की चमक दिखाई दे रही है। कहीं छतों और मुंडेरों पर जगमगाती लाइटें आकर्षण बढ़ा रही हैं तो कहीं मिट्टी के दीपक त्योहार की खुशियों में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम छोटी दीपावली पर लोगों ने घरों के बाहर दीपक जलाकर पर्व का उल्लास मनाया। रविवार को दीपावली पर घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना होगी। इसके लिए लोगों ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर शहर में करीब एक सप्ताह से तैयारियां चल रही थीं। लोगों ने घरों की साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई कराई और आकर्षक ढंग से सजावट की। शनिवार शाम होते ही अशोक कॉलोनी, मधुवन बाग कॉलोनी, सुनगढ़ी, अवध नगर, निरंजन कुंज, संजय रॉयल पार्क और गोल्डन तिरुपति समेत शहर के तमाम इलाकों में घर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। छतों, बालकनी, मुंडेरों और मुख्य द्वार पर लगी झालरों की चमक देखते ही बन रही थी। कई घरों के बाहर रंगोलियां बनाई गईं और फूलों से दरवाजे सजाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोठियों से लेकर छोटे मकानों तक दीपावली की रौनक दिखाई दी। बच्चों में त्योहार को लेकर खास उत्साह रहा। बाजारों में भी दीये, मोमबत्ती, फूल, रंगोली, पूजन सामग्री और मिठाइयों की दुकानों पर चहल-पहल रही। प्रतिष्ठानों को भी झालरों और फूलों से सजाया गया है। शनिवार शाम घरों के बाहर जलते दीपकों ने शहर की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। अब रविवार को शुभ मुहूर्त में पूजन और दीप जलाकर लोग दीपोत्सव मनाएंगे।

नगर पालिका में मनाया गया दीपोत्सव : छोटी दीपावली पर नगर पालिका परिसर में भी दीपोत्सव का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने कार्यालय परिसर में दीपक जलाए। दीयों की रोशनी से पालिका कार्यालय जगमगा उठा। वहीं शहर के विभिन्न मोहल्लों में भी लोगों ने घरों के बाहर दीपक जलाकर छोटी दीपावली मनाई। गलियों और मकानों के बाहर सजे दीपकों ने त्योहार की खुशियों को रोशनी से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed