{"_id":"6af02e0678b3b39ee403d2c6","slug":"man-killed-and-his-brother-injured-after-being-hit-by-tractor-in-pilibhit-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, छोटे भाई की हालत नाजुक; दिवाली मनाने घर लौट रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, छोटे भाई की हालत नाजुक; दिवाली मनाने घर लौट रहे थे दोनों
Sun, 08 Nov 2026 01:41 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:41 PM IST
सार
पीलीभीत में दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक को पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दिनेश कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
पीलीभीत में दिवाली मनाने के लिए घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत नाजुक बताई गई है। त्योहार पर युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसा शनिवार रात करीब नौ बजे पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर अलियापुर मजार के पास हुआ। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोबल पतिपुरा निवासी दिनेश कुमार (28) अपने छोटे भाई विनय कुमार (20) के साथ रुद्रपुर (उत्तराखंड) से बाइक से घर लौट रहे थे। अलियापुर मजार के पास सामने से आए ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
सूचना पर पहुंची जिरौनिया पुलिस चौकी की टीम ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। दिनेश रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी मौत से पत्नी दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल है। एक वर्षीय बेटे सचिन के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
सूचना पर पहुंची जिरौनिया पुलिस चौकी की टीम ने एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। दिनेश रुद्रपुर की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी मौत से पत्नी दुर्गा का रो-रोकर बुरा हाल है। एक वर्षीय बेटे सचिन के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बीसलपुर के सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे को अंजाम देने वाली ट्रैक्टर-ट्राली की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।